Header Ads

ad728
  • Breaking News

    जनेश्वर मिश्र की जयंती पर 10 किलोमीटर तक साइकिल चलाएंगे सपाई बनाई रणनीति




    सहजनवा /गोरखपुर बांसगांव संदेश समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता जनेश्वर मिश्र के जन्मदिवस पर पांच अगस्त को सहजनवां विधानसभा मे समाजवादी साइकिल यात्रा निकाली जाएगी। यह साइकिल यात्रा 5 से 10 किलोमीटर तक चलेगी। यह फैसला सपाइयों ने मासिक बैठक में लिया।
    विधानसभा समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक पार्टी के सहजनवा स्थित कार्यालय पर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश यादव की अध्यक्षता में हुई। संचालन विधानसभा उपाध्यक्ष रवि निषाद ने किया। बैठक में पांच अगस्त को छोटे लोहिया स्व. जनेश्वर मिश्र की जयंती पर तहसीलस्‍तरीय साइकिल यात्रा के संदर्भ में, बूथ स्तर पर नाम बढ़वाने, समाजवादी बुलेटिन के वार्षिक सदस्य बनाने बिगड़ी कानून व्यवस्था पर चर्चा हुई।
    विधानसभा अध्यक्ष गिरीश यादव ने कहा कि समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता जनेश्वर मिश्र के जन्मदिवस पर 5 अगस्त को सहजनवा विधानसभा मे समाजवादी साइकिल यात्रा निकाली जाएगी। यह साइकिल यात्रा 5 से 10 किलोमीटर तक चलेगी। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक यशपाल रावत ने कहा कि बेकारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, पुलिस उत्पीड़न, किसान, मजदूर, नौजवान तथा महिलाओं की शोषणकारी नीतियों तथा लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार के विरुद्ध यह साइकिल यात्रा चलेगी। भाजपा ने जिला पंचायत चुनावों के नतीजों को अपनी गुंडागर्दी से बदला है।
    भाजपा राज में अन्याय, अत्याचार, बलात्कार, शोषण बढ़ा है और महिलाओं का अपमान हुआ है। सड़क-बिजली-पानी सभी का अकाल है। डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर बेहद कमजोर साबित हुई है। मंहगाई, बेरोजगारी, नौजवानों की जिंदगी में अंधेरा और किसानों के ऊपर तीन काले कृषि कानूनो की मार भाजपाराज की देन है। किसानों को लागत का डेढ़ गुना तो मिला नहीं। एमएसपी उसे मिलने वाली नहीं है,ऐसे में किसानों की आय 2022 तक दोगुना कैसे होगी। रसोई गैस के दाम एक हजार रुपये तक पहुंच गए हैं। समाजवादी सरकार में विकास सबके लिए था। समाजवादी पार्टी में सबका सम्मान है और सबके साथ न्याय होता है। वास्तव में भाजपा नेतृत्व अपने अहंकार में डूबा हुआ है। उसने जनहित के मामलों की पूर्णतया उपेक्षा की है और केवल अपने राजनीतिक स्वार्थसाधन की चिंता की है। सन 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा देगी।
    बैठक में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष दूधनाथ मौर्या पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामनाथ यादव राजेंद्र यादव जिला पंचायत सदस्य रामप्रताप यादव रामजतन उर्फ चिखुरी सोनू जायसवाल जितेंद्र शर्मा मोहम्मद इरफान रमेश यादव ओम प्रकाश सोमनाथ देवेंद्र यादव शिवा शर्मा अजीत सिंह संगम यादव संदीप कनौजिया धनपत यादव मोहम्मद अली याकूब अली इसहाक अली अर्जुन यादव दशरथ यादव आदि मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728