Header Ads

ad728
  • Breaking News

    जनेश्वर मिश्र की जयंती पर 10 किलोमीटर तक सपाइयों ने चलाई साइकिल




    सहजनवा, गोरखपुर /बांसगांव संदेश। समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता जनेश्वर मिश्र के जन्मदिवस पर   सहजनवां विधानसभा मे समाजवादी साइकिल यात्रा भीटी रावत से सहजनवां तहसील होते हुए सपा कार्यालय निकाली गई यह साइकिल यात्रा 10 किलोमीटर तक चलाई गई।
    विधानसभा अध्यक्ष गिरीश यादव ने कहा कि समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता जनेश्वर मिश्र के जन्मदिवस पर 5 अगस्त को सहजनवा विधानसभा मे समाजवादी साइकिल यात्रा निकाली गई। यह साइकिल यात्रा  10 किलोमीटर तक चली। साइकिल यात्रा के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक यशपाल रावत ने कहा कि बेकारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, पुलिस उत्पीड़न, किसान, मजदूर, नौजवान तथा महिलाओं की शोषणकारी नीतियों तथा लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार के विरुद्ध यह साइकिल यात्रा चलाई गई भाजपा राज में अन्याय, अत्याचार, बलात्कार, शोषण बढ़ा है और महिलाओं का अपमान हुआ है। सड़क-बिजली-पानी सभी का अकाल है। समाजवादी सरकार में विकास सबके लिए था। समाजवादी पार्टी में सबका सम्मान है और सबके साथ न्याय होता है। वास्तव में भाजपा नेतृत्व अपने अहंकार में डूबा हुआ है।जनेश्वर मिश्र की जयंती पर  रावत ने कहा की समाजवादी पार्टी के एक राजनेता थे। समाजवादी विचारधारा के प्रति उनके दृढ निष्ठा के कारण वे 'छोटे लोहिया' के नाम से प्रसिद्ध थे। वे कई बार लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य रहे। उन्होने मोरारजी देसाई, चौधरी  सात बार केन्द्रीय मंत्री रहने के बाद भी उनके पास न अपनी गाड़ी थी और न ही बंगला। इनके नाम पर लखनऊ में एशिया का सबसे बड़ा सुन्दर पार्क सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के प्रेरणा से उत्तर प्रदेश के पुर्व युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा निर्माण कराया गया था जनेश्वर मिश्र का जन्म ५ अगस्त 1933 को बलिया के शुभनथहीं के गांव में हुआ था। उनके पिता रंजीत मिश्र किसान थे। बलिया में प्राथमिक शिक्षा पूरी करने के बाद १९५३ में इलाहाबाद पहुंचे जो उनका कार्यक्षेत्र रहा।


    साइकिल यात्रा में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष दुधनाथ मौर्या पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामनाथ यादव राजेन्द्र यादव बिरेन्द्र यादव  जिला पंचायत सदस्य राम प्रताप यादव प्रेम यादव धनपत यादव ताज मोहम्मद उर्फ मजनू नीरज कनौजिया प्रदीप यादव हुकुम पासवान इंद्रदेव सैथवार सुरेंद्र 
    रवि निषाद संदीप कनोजिया मोहम्मद अली जितेंद्र शर्मा इसहाक अली अजीत सिंह दशरथ हरी रहबर गीता साहनी मुरारी मौर्य आलोक उपेन्द्र सुबाष यादव गोलु आदि लोग मौजूद रहे|

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728