Header Ads

ad728
  • Breaking News

    17 अगस्त तक माॅगे गये आपत्ति/सुझाव पुनरीक्षित वार्षिक मूल्यांकन सूची

                    



    बहराइच ।  बाँसगांव संदेश (बी0एन0 सिंह)अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) जयचन्द्र पाण्डेय ने जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश (सम्पत्ति का मूल्यांकन) नियमावली, 1997 के नियम 4 के अधीन निर्गत पुनरीक्षित वार्षिक मूल्यांकन सूची को माह अगस्त 2021 से लागू किया जाना है। जिसके लिए अनन्तिम पुनरीक्षित दर सूची तैयार कर ली गयी है जो जनपद के समस्त उप निबन्धक कार्यालयों में जन सामान्य के अवलोकनार्थ उपलब्ध है।
    एडीएम श्री पाण्डेय ने बताया कि तैयार की गयी अनन्तिम पुनरीक्षित दर सूची उल्लिखित/प्रस्तावित मूल्यों के सम्बन्ध में यदि किसी को कोई आपत्ति/सुझाव हो तो 17 अगस्त की सांयकाल 5बजे तक लिखित रूप में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), सहायक महानिरीक्षक निबन्धन अथवा सम्बन्धित उप निबन्धक कार्यालय, बहराइच में प्रस्तुत कर सकते हैं। श्री पाण्डेय ने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद कोई भी आपत्ति/सुझाव स्वीकार्य नहीं किया जायेगा।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728