Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गगहा-गजपुर सड़क चौड़ीकरण: दस माह बाद भी सड़क निर्माण अधूरा, 3 माह से काम ठप





    8 किमी लंबी गगहा-गजपुर मार्ग चौड़ीकरण मार्च 2021 तक होना था पूरा, लोगों में आक्रोश


    गगहा, गोरखपुर। बांसगांव संदेश। लोक निर्माण विभाग द्वारा 10 माह पूर्व से आरंभ 8 किलोमीटर लंबी गगहा-गजपुर सड़क चौड़ीकरण कार्य कछुए की चाल से चल रही है।14 करोड़ 14 लाख की लागत से बन रही इस सड़क चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास बांसगांव विधायक विमलेश पासवान द्वारा अक्टूबर 2020 में किया गया था। शासन द्वारा इस कार्य हेतु पूरा फंड भी उसी वक्त आवंटित कर दिया गया था। शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक विमलेश पासवान ने आश्वासन दिया था कि मार्च 2021 तक इस 8 किलोमीटर लंबे गगहा-गजपुर सड़क चौड़ीकरण कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। लेकिन चौड़ीकरण कार्य शुरू होने से लगभग 10 माह पूरे हो जाने के बाद भी अब तक महज 5 किमी सड़क ही जैसे तैसे निर्मित की गई है। शेष सड़क पर दोनों तरफ खनन कर अपर्याप्त मात्रा में गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है जिससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं।




    बरसात में इस सड़क पर चलना दुर्भर : बारिश के चलते पुरानी सड़क पूरी तरह उधड़ चुकी है। दोनों तरफ खनन कर अपर्याप्त गिट्टी पड़ने के वजह से आवागमन बदहाल हो चुका है। इस सड़क पर चलना दूभर हो गया है। अधिकारियों के संज्ञान में न लेने से लोगों में नाराजगी है।

    आपको बता दें की गगहा-गजपुर सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग 29 को जनपद देवरिया से जोड़ती है। व्यवसायिक दृष्टिकोण से भी यह एक महत्वपूर्ण सड़क है।




    लोगों में आक्रोश : नौ दिन चले ढाई कोस की गति से बन रहे इस सड़क से क्षेत्रवासियों में रोष है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि हीलाहवाली व संबंधित विभाग की घोर लापरवाही के चलते 10 महीने बाद भी मात्र 8 किमी सड़क निर्माण का कार्य पूरा नहीं हो सका है। इधर बरसात का मौसम भी आ चुका है। उक्त मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है।




    जय प्रकाश सिंह, सेवानिवृत्त अध्यापक, निवासी गम्भीरपुर बताते हैं-
    लोक निर्माण विभाग और ठेका लेने वाली कंपनी राज कंस्ट्रक्शंस इस सड़क चौड़ीकरण कार्य के प्रति पूरी तरह लापरवाह हो चुके हैं। मार्च 2021 तक‌ यह कार्य पूरा होना था, लेकिन पिछले 3 माह से काम पूरी तरह ठप है। पुरानी सड़क पूरी तरह उजड़ चुकी है। इस सड़क के दोनों तरफ खनन कर अपर्याप्त मात्रा में गिट्टी पड़ने के कारण वाहनों के चक्के अक्सर गिट्टी में फंस जाते हैं और दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कई बार दुपहिया चालकों के साथ भीषण हादसे हो चुके हैं।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728