Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गगहा गोरखपुर।4 माह से दर-दर भटक रही है न्याय के लिए महिला

                                                      गगहा गोरखपुर।    गगहा क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी एक पीडित महिला पिछले चार माह से मारपीट के आरोपियों के खिलाफ कार्यवाई के लिए  थाने का चक्कर लगा रही है। पुलिस द्वारा हीलाहवाली के बाद  थक हार कर  महिला अब मुख्यमंत्री जंनता दरबार में गुहारलगाने की  तैयारी कर रही है।                               जगदीशपुर भलुआन गांव निवासी  प्रदीप  की पत्नी ज्योति 24 अप्रैल को गगहा पुलिस को तहरीर  देकर गांव की कुछ महिलाओं पर चुनाव के दौरान  प्रत्याशी का चिकेन न लेने से नाराज होकर  दरवाजे पर चढ कर पूरे परिवार को मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए कार्यवाई की मांग की थी। महिला का कहना है कि घटना के समय पीआरवी पुलिस मौके पर गई भी थी। बावजूद  पुलिस  अब तक कोई कार्रवाई नही की। पीडित महिला 04 अगस्त को बासगांव क्षेत्राधिकारी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। सीओ के निर्देश पर महिला फिर गगहा थाने पहुंची लेकिन सुनवाई नहीं हुई। महिला का कहना है कि पुलिस शिकायत दर्ज करने से इंकार कर दिया। इस संबंध में सीओ श्यामदेव बिंद का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है। वैसे अगर मामला लीगल है तो गगहा पुलिस शिकायत दर्ज करेगी।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728