Header Ads

ad728
  • Breaking News

    मुर्हरम : मस्जिदों व घरों में होगी शहीद-ए-कर्बला की याद में महफिल



    गोरखपुर। इस्लामी कैलेंडर का पहला महीना मुहर्रम है। जो 10 या 11 अगस्त से शुरु होगा। मुहर्रम की पहली तारीख़ को मुसलमानों के दूसरे खलीफा अमीरुल मोमिनीन हज़रत सैयदना उमर रदियल्लाहु अन्हु की शहादत हुई। मुहर्रम की दस तारीख़ को जालिमों ने हज़रत सैयदना इमाम हुसैन रदियल्लाहु अन्हु व उनके साथियों को कर्बला के मैदान में शहीद किया। हिजरी सन् का आगाज इसी महीने से होता है। शहर की कई मस्जिदों व घरों में 'जिक्रे शहीद-ए-कर्बला' महफिल पहली मुहर्रम से शुरु होगी। जिसका सिलसिला दसवीं मुहर्रम तक चलेगा। 

    तंजीम दावत-उस-सुन्नाह के सदर कारी मो. अनस रज़वी बताते हैं कि मुहर्रम के दसों दिन खुसूसन आशूरा (10वीं मुहर्रम) के दिन महफिल-मजलिस करना और सही रिवायतों के साथ हज़रत सैयदना इमाम हुसैन व शहीद-ए-कर्बला के फजाइल और वाकियात-ए-कर्बला बयान करना जायज़ व बाइसे सवाब है। दसवीं मुहर्रम को फातिहा-नियाज करना, पानी व शर्बत का स्टॉल लगाना, ग़रीब मोहताजों को खाना खिलाना, परेशान लोगों की परेशानी को दूर करना सवाब का काम है। नौवीं व दसवीं मुहर्रम का रोजा रखना अफ़ज़ल है।

    माह-ए-मुहर्रम पर होने वाली महफिल

    1. मुकीम शाह जामा मस्जिद बुलाकीपुर में 1 से 10 मुहर्रम तक बाद नमाज़ एशा 'जिक्रे शहीद-ए-कर्बला' महफिल होगी। जिसमें मौलाना रियाजुद्दीन क़ादरी की तकरीर करेंगे।

    2. बेलाल मस्जिद इमामबाड़ा अलहदादपुर में 1 से 10 मुहर्रम तक बाद नमाज़ एशा 'जिक्रे शहीद-ए-कर्बला' महफिल होगी। जिसमें कारी शराफत हुसैन क़ादरी की तकरीर होगी।

    3. गौसिया जामा मस्जिद छोटे काजीपुर में 1 से 10 मुहर्रम तक  'जिक्रे शहीद-ए-कर्बला' महफिल बाद नमाज़ मगरिब होगी। जिसमें मौलाना मोहम्मद अहमद निज़ामी तकरीर करेंगे।

    4. सुन्नी बहादुरिया जामा मस्जिद रहमतनगर में 1 से 10 मुहर्रम तक 'जिक्रे शहीद-ए-कर्बला' महफिल बाद नमाज़ एशा होगी। जिसमें मौलाना अली अहमद तकरीर करेंगे। यहां 4 से 10 मुहर्रम तक लंगर-ए-हुसैनी भी बांटा जायेगा।

    5. नूरी मस्जिद तुर्कमानपुर में 1 से 10 मुहर्रम तक बाद नमाज़ एशा 'जिक्रे शहीद-ए-कर्बला' महफिल होगी। जिसमें मौलाना मो. असलम रज़वी की तकरीर होगी। 

    6. पुराना गोरखपुर इमामबाड़ा गोरखनाथ में 1 से 11 मुहर्रम तक बाद नमाज़ मगरिब 'जिक्रे शहीद-ए-कर्बला' महफिल होगी। जिसमें मौलाना जहांगीर अहमद अज़ीज़ी की तकरीर होगी।

    7. मोती जामा मस्जिद रसूलपुर अमरुतानी बाग में 8 से 10 मुहर्रम तक बाद नमाज़ मगरिब  'जिक्रे शहीद-ए-कर्बला' महफिल होगी। जिसमें मुफ़्ती खुश मोहम्मद मिस्बाही की तकरीर होगी।

    8. ज़ोहरा मस्जिद मौलवी चक बड़गो में 1 से 10 मुहर्रम तक बाद नमाज़ एशा 'जिक्रे शहीद-ए-कर्बला' महफिल होगी। जिसमें कारी अनीस की तकरीर होगी।

    9. हुसैनी जामा मस्जिद बड़गो में 1 से 10 मुहर्रम तक बाद नमाज़ मगरिब 'जिक्रे शहीद-ए-कर्बला' महफिल होगी। जिसमें मौलाना मो. उस्मान बरकाती की तकरीर होगी।

    10. मकतब इस्लामियात चिंगी शहीद इमामबाड़ा तुर्कमानपुर में 1 से 10 मुहर्रम तक बाद नमाज़ मगरिब 'जिक्रे शहीद-ए-कर्बला' की महफिल होगी। जिसमें नायब काजी मुफ़्ती मो. अज़हर शम्सी व कारी मोहम्मद अनस रज़वी की तकरीर होगी।

    11. शाही मस्जिद बसंतपुर सराय में 1 से 10 मुहर्रम तक बाद नमाज़ एशा 'जिक्रे शहीद-ए-कर्बला' महफिल होगी। जिसमें मुफ़्ती मो. शमीम अमज़दी की तकरीर होगी। 

    12. शाही जामा मस्जिद तकिया कवलदह में 1 से 10 मुहर्रम तक बाद नमाज़ असर 'जिक्रे शहीद-ए-कर्बला' महफिल होगी। जिसमें हाफ़िज़ आफताब की तकरीर होगी।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728