Header Ads

ad728
  • Breaking News

    भलुवान गोलीकांड: नहीं बची काजल, पेट में लगी थी गोली




    गोरखपुर ब्यूरो। बांसगांव संदेश। गगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भलुवान में बीते शनिवार को काजल नामक युवती को उसी गांव के बदमाश विजय प्रजापति ने पेट में गोली मार दी थी। पिछले 4 दिनों से केजीएमसी लखनऊ में मौत और जीवन के बीच का संघर्ष करने के बाद काजल की बुधवार सुबह मृत्यु हो गई। पिछले 4 दिनों से केजीएमसी लखनऊ के डॉक्टर काजल के पेट से गोली निकालने की मशक्कत करते रहे। इस दौरान रक्त बहाव भी अधिक हो चुका था। 

    काजल के पिता राजीव नयन सिंह के अनुसार परिजन बुधवार शाम तक शव लेकर पैतृक निवास भलुवान पहुंच जाएंगे।


    काजल के परिजनों के साथ लखनऊ गए गगहा थाना के दरोगा अमित चौधरी और कॉन्स्टेबल विजय यादव ने भी युवती को बचाने के लिए खून दिया था।



    हिरासत में हैं बदमाश के जमानतदार व करीबी

     राजीव नयन सिंह की पुत्री काजल को गोली मारने वाले बदमाश विजय प्रजापति एवं उसके साथियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने विजय के जमानतदार व करीबीयों को हिरासत में लिया है। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। 

    5 टीमों की गई है गठित: बदमाशों को पकड़ने के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं, इसमें एक क्राइम ब्रांच की टीम है। दो टीमें गगहा थाने की हैं और दो टीमें एडीजी जोन के स्तर से गठित की गई हैं।

    ग्रामीणों ने रविवार को NH 29 पर किया था चक्का जाम : रविवार को भलुआन चौराहे पर राष्ट्रीय राजमार्ग 29 पर काजल को गोली मारने वाले बदमाश व उसके साथी की गिरफ्तारी सहित तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया था। घंटे भर बाद एसडीएम व सीओ के आश्वासन पर जाम खत्म हुआ। सीओ बांसगांव ने ग्रामीणों का आश्वस्त किया है कि सप्ताह भीतर सभी बदमाश पकड़ लिए जाएंगे।

    रुपये के लेनदेन में किशोरी को मार दी थी गोली:
    रुपये के लेन-देन को लेकर जगदीशपुर भलुआन निवासी राजीव नयन सिंह को ग्रामवासी शातिर बदमाश विजय प्रजापति ने अपने साथियों के साथ पिटाई की। राजीव नयन की बेटी काजल ने मोबाइल से इसका वीडियो बनाया तो बदमाश ने उसे गोली मार दी। 

    चार दिन पहले मिली थी किशोरी के पिता को धमकी : काजल के पिता राजीव नयन बांसगांव कचहरी में कर्मचारी हैं। आरोपित विजय के पिता सुभाष प्रजापति से उनकी खूब पटती थी। वह उसकी मदद भी करते थे। ग्रामीणों के मुताबिक राजीव नयन तारामंडल में मकान का निर्माण करा रहे हैं और उन्होंने देखरेख की जिम्मेदारी सुभाष को दी थी। इस बीच सुभाष व राजीव नयन में कुछ मनमुटाव हो गया। इसे लेकर सुभाष की पत्नी ने राजीव नयन को चार दिन पहले अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी। लेकिन राजीव ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।


    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728