Header Ads

ad728
  • Breaking News

    मजबूत संगठन ही दिलाती है सफलता --अश्वनी त्रिपाठी


     
    सहजनवा गोरखपुर बांसगांव संदेश। किसी पार्टी के लिए मजबूत संगठन ही उनकी सफलता की कुंजी है। 
        उक्त बातें दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री अश्वनी त्रिपाठी पाली क्षेत्र के घघसरा बाजार स्थित एक मैरेज हाल मे बुधवार को भाजपा मण्डल कार्य समिति की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी को सफलता दिला सकते हैं।
      सहजनवां के विधायक शीतल पांडे ने कहा कि बूथ के कार्यकर्ता पार्टी को गांव की इकाई से लेकर राष्ट्र की इकाई तक पहुचाते है। इससे पार्टी नीचे के धरातल पर कार्य कर मजबूती से उभरती है।
    कार्यक्रम को ब्लाक प्रमुख शशि सिंह,हरिश चंद्र पांडेय,सत्यब्रत तिवारी, शिव चरण,राजेश आर त्रिपाठी ने भी संबोधित किया।
    कार्यक्रम का संचालन विजय मिश्र ने किया।
    कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रभाकर दुबे,रविन्द्र त्रिपाठी,अशोक मिश्र,रामजनक मौर्य,प्रभुनाथ पांडेय,जेडी रंजन,दयाशंकर सिंह,रामप्रकाश यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728