Header Ads

ad728
  • Breaking News

    डॉ. प्रभुनाथ सोनकर ने ग्रहण की सपा की सदस्यता





    गोरखपुर ब्यूरो। बांसगांव संदेश। वार्ड संख्या 51 के वर्तमान जिला पंचायत सदस्य एवं बांसगांव के पूर्व चिकित्सा अधिकारी प्रभुनाथ सोनकर ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। डॉ. प्रभुनाथ सोनकर ने शुक्रवार की देर शाम लखनऊ स्थित मुख्य सपा कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। जिसके बाद सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की उपस्थिति में डॉ. सोनकर ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा।

     सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि 
    डॉ.प्रभुनाथ सोनकर गोरखपुर जिले के बांसगांव क्षेत्र में गरीबों के मसीहा माने जाते हैं। हर वर्ग के लोग उन्हें बेहद प्रेम करते हैं। डाॅ. सोनकर के आने से पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मजबूती मिलेगी।

    क्षेत्र में काफी चर्चित हैं डॉ. सोनकर : गगहा के रहने वाले डॉ. प्रभुनाथ सोनकर विधानसभा बांसगांव क्षेत्र के में अपने सेवा भाव के कारण लोगों में काफी चर्चित हैं। गरीबों की मुफ्त चिकित्सा एवं जन कल्याण के कार्यों में सहयोग के लिए तत्पर रहते हैं।

    जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन में दिखाया था जलवा: इस साल हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में डॉक्टर प्रभुनाथ सोनकर पहली बार किसी प्रकार के पंचायत चुनाव में हिस्सा लिया था। गोरखपुर के वार्ड संख्या 51 से जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी के रूप में खड़े हुए। लगभग 10,000 वोट प्राप्त करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को लगभग 5300 वोटों से पछाड़कर वार्ड संख्या 51 से जिला पंचायत सदस्य पद के विजेता हुए। सपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि डॉ. सोनकर आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में सपा की ओर से बांसगांव विधानसभा से मैदान में उतर सकते हैं।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728