Header Ads

ad728
  • Breaking News

    जिले भर के ग्राम प्रधानों ने डीएम और एसपी को दिया ज्ञापन



    बांसगांव सन्देश । आज अपनी समस्या को लेकर जिले भर के ग्राम प्रधानों ने नये DM और कमिश्नर गोरखपुर से मिल कर ज्ञापन सौंपा।उन्होंने ज्ञापन में ग्राम विकास कार्य,शिक्षा,सुरक्षा व सम्मान की सरकार से मांग की। 
    आज गोरखपुर जनपद के सभी ब्लॉक से सैकड़ो की संख्या में ग्राम प्रधान इकट्ठा हो कर जिलाअधिकारी और कमिश्नर गोरखपुर से मिले व अपनी समस्या को सरकार तक पहुंचने के लिए एक ज्ञापन भी दिया। ग्राम प्रधानों की समस्या के समाधान तथा ग्राम पंचायत कार्य व्यवस्था में सुधार के संबंध में राष्ट्रीय पंचायत राज प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश ने जिलाधिकारी को महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  को देने के लिए ज्ञापन सौपा। आपको बात दे राष्ट्रीय पंचायत राज प्रधान संगठन में
    उत्तर प्रदेश में 58 हजार से अधिक ग्राम प्रधानों का प्रतिनिधि संगठन है। इस संगठन में ग्राम पंचायत में नए प्रधान जो 2021 को चुन कर आए है उन प्रधानों के सामने कई समस्याएं आ गई हैं।उन्होंने ग्राम पंचायतों की कार्य व्यवस्था में व्यापक बदलाव किये जाने, कार्यविधि,सामुदायिक शौचालय संचालन,विद्यालय, पाइपलाइन पेयजल ,योजना ग्राम, प्रधान मानदेय,वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति का अधिकार, सहायक सचिव की नियुक्ति, बीमा, शस्त्र लाइसेंस, विवेकाधीन कोष, आबादी के अनुरूप धनावटन, अनुदान का मात्रा करण, बकाया भुगतान ,वृक्षारोपण, अवैध कब्जा मुक्त एवं निषेध विशेष योजना हेतु प्रथक धनराशि का योजन जैसी अनेक समस्याएं लिखकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

    साथ ही पुलिस अधीक्षक से मिलकर ग्राम प्रधानो ने पुलिस थानों में सम्मान  ना मिलने व उनकी बातों को नजरअंदाज कर पुलिस की कार्य प्रणाली पर ध्यान आकर्षित करवाया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि सत्यपाल सिंह, जिला प्रभारी हृदय शंकर सिंह जी, प्रदेश महासचिव कृष्ण चंद्र वर्मा जी, मंडल महासचिव विजय बहादुर यादव, मंडल अध्यक्ष छोटे लाल पासवान, सहजनवा के ब्लॉक अध्यक्ष संजय शुक्ला ,पाली के ब्लॉक अध्यक्ष विश्वजीत सिंह, जंगल कौड़िया के ब्लॉक अध्यक्ष राम भोला सिंह, खजनी के ब्लॉक अध्यक्ष सत्येंद्र बहादुर सिंह, उरूवा के ब्लॉक अध्यक्ष स्वामी नाथ यादव, भटहट के ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत यादव ,पिपरौली के ब्लॉक अध्यक्ष उमेश कुमार निषाद, बेलघाट के ब्लॉक अध्यक्ष अरुण कुमार शुक्ला ,खोराबार ब्लॉक अध्यक्ष प्रतिनिधि महेंद्र पासवान ,सरदार नगर के ब्लॉक अध्यक्ष अच्छे लाल साहू बांसगांव के ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु शंकर मिश्र, गोला के ब्लॉक अध्यक्ष संपूर्णानंद शुक्ला ,पिपराइच के ब्लॉक अध्यक्ष संजय सिंह ,ब्रह्मपुर ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र सिंह ,चरगांवा ब्लॉक अध्यक्ष जगदंबा दुबे ,राजेश कुमार शैलेंद्र सिंह ,रामबहादुर ,आद्या प्रसाद , विजय कुमार ,साधु दुबे, प्रभाकर त्रिपाठी, ईश्वर मणि ओझा इत्यादि ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728