Header Ads

ad728
  • Breaking News

    वरिष्ठ सपा नेता ई सुरेन्द्र नाथ यादव के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई


    बांसगांव संदेश, ब्यूरो कैम्पियरगंज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर सपा के वरिष्ठ नेता ई सुरेन्द्र नाथ यादव के नेतृत्व में कैम्पियरगंज विधान सभा के विभिन्न गांवों में साइकिल रैली निकाली गई। साइकिल रैली के माध्यम से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोगों को जागरूक किया। और अखिलेश सरकार की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं व कार्यों के बारे में लोगों को बताया। वरिष्ठ सपा नेता ई सुरेन्द्र नाथ यादव ने कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सपा सरकार ने जनता के हित में कई योजनाएं लागू की थी। उसको आप सभी लोग जनता के बीच जाकर बताए और लोगों को जागरूक करें कि हमारी सरकार के सत्ता में आने पर गरीबों की हर संभव मदद की जायेगी। भाजपा सरकार के बहकावे न आये। इस साइकिल रैली में वरिष्ठ सपा नेता एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी चिन्ता यादव के पति साधू यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख कैम्पियरगंज रमेन्द्र नाथ यादव, जिला पंचायत सदस्य धर्मेन्द्र यादव सहित भारी संख्या में सपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728