Header Ads

ad728
  • Breaking News

    पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने बजा दिया चुनावी विगुल

    सैकड़ों कार्यकर्ताओं संग ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने आगामी विधानसभा चुनाव का फूंका बिगुल

    दर्जनों चार पहिया वाहनों व सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने की भागीदारी
    आफ़ताब आलम। कसया/कुशीनगर।
    पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी अपने कसया स्थित कैंप कार्यालय से दर्जनों चार पहिया वाहनों के साथ प्रेमनगर होते हुए निगापट्टी,दीनापट्टी पहुंचे जहां ग्राम प्रधान प्रभुनाथ प्रसाद व उनके समर्थकों द्वारा जगह-जगह रोककर स्वागत किया गया। उसके बाद मां मैनपुर कोटेश्वरी के दरबार में दर्शन प्राप्त कर आशीर्वाद लेने के बाद कोल्हुआ होते हुए सपहा चौराहे पर पहुंचे जहां पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। इसी क्रम में सेखवानिया  इंटर कॉलेज के पास कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत के बाद शिवपुर चौराहे पर रोक कर कार्यकर्ताओं व जनता ने अपने नेता को माला पहनाकर स्वागत किया गया उसके बाद गंगौली, बतरौली, सिंहन जोड़ी होते हुए कुबेरस्थान में भी लोगों द्वारा जबरदस्त स्वागत किया गया। फिर सपा सरकार में कुबेरस्थान ब्लॉक का जो आधारशिला रखा गया था वर्तमान सरकार में इसको खत्म कर दिया गया है जिसका मौके पर जाकर पूर्व मंत्री ने स्थानीय जनता से कहा कि सपा सरकार आने पर पुनः ब्लॉक स्थापित किया जाएगा और कुबेरस्थान को नए ब्लॉक का दर्जा दिया जाएगा।पूर्व मंत्री ने शिलान्यास स्थल का कुदाल उठाया और अपने हाथों से साफ सफाई भी की। उसके बाद खनवारे पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने के उपरांत खुशीपट्टी,नौका टोला, पिपरा जटामपुर होते कुबेरनाथ पहुंचकर भोलेभंडारी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान पूर्व प्रधान मुनीब यादव  के वहां रुककर स्थानीय जनता से मुलाकात कर लोगों को 2022 में समाजवादी सरकार बनाने की अपील की। इस दौरान जनता का अपार समर्थन और सहयोग मिला पूरे कार्यक्रम के दौरान दर्जनों की संख्या में चार पहिया वाहन से समाजवादी कार्यकर्ता पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर 2022 में अखिलेश सरकार बनाने का संकल्प लिए।

    इस दौरान जिलाध्यक्ष सपा मनोज यादव विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव,पूर्व मंत्री प्रतिनिधि अलाउद्दीन अंसारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख अभिषेक त्रिपाठी उर्फ राजन,पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉक्टर प्रियेश त्रिपाठी,बलवंत सिंह,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमरजीत यादव,मनोज तिवारी,प्रभाकर जायसवाल, राजेश पांडेय,जिला उपाध्यक्ष हाफिज वारसी, फैयाज खान,दिनेश चौधरी,ध्रुव यादव,प्रदीप यादव, रामानंद प्रसाद, राज खरवार, मुन्ना श्रीवास्तव,अभिषेक खरवार, नितेश सिंह, मनोज श्रीवास्तव,ध्रुव जायसवाल,राजेश शर्मा, उपेंद्र मद्धेशिया, बाल्मीकि जायसवाल, अजीमुद्दीन अंसारी, देवा यादव समेत तमाम समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728