Header Ads

ad728
  • Breaking News

    रेगुलेटर का फाटक खोलने के लिए किसानों ने किया प्रदर्शन




    सहजनवा, गोरखपुर ,बांसगांव संदेश। बखिरा झील के पानी से धान की फसल को बचाने के लिए पाली क्षेत्र के सिसई गाव के किसानो ने सोमवार को प्रदर्शन करते हुए चोरमा रेगुलेटर का एक और फाटक खोलने की मांग की है।
              प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना है कि भारी बारिश के कारण बखिरा झील का पानी चोरमा नाला होते हुए राप्ति नदी मे जाता है।इसी नाले पर मारङ गाव के पास चोरमा रेगुलेटर है।बखिरा झील के पानी सिसई,भक्सा,मटियरा, चङराव,मारङ खङीया, कोहरभार के सङको किसानो की तीन सौ एकङ धान की फसल डुबी हुई है।नदी का जल स्तर घटने से चोरमा रेगुलेटर का दो फाटक खोला गया है।जिससे पानी नदी मे जा रहा है।अगर रेगुलेटर का एक और फाटक खोल दिया जाय तो किसानो की सौकङो एकङ धान की फसल बर्बाद होने से बच सकती है।किसानो ने विभाग के अधिकारियों से रेगुलेटर का एक और फाटक खोलने की मांग की है।प्रदर्शन करने वालो मे भागीरथी,अभिमन्यु,विजय बहादुर सिह,मोतीलाल, जितेन्द्र सिह,जय सिह,वीरेन्द्र निषाद,रामनिवास सहित अन्य किसान शामिल रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728