Header Ads

ad728
  • Breaking News

    रिश्तेदार ने बनाया अश्लील विडियो, नहीं होने दे रहा शादी


    गोरखपुर ब्यूरो। बांसगांव संदेश। गोला थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती ने अपने ही रिश्तेदार पर अपना अश्लील विडियो बनाने का आरोप लगाया है। वह परिवारवालों के पास वही विडिओ भेजकर शादी नहीं होने दे रहा है। परेशान पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर गुहार लगाई है।

    युवती का कहना है कि 
    रिश्तेदार होने के कारण युवक का उसके घर आना जाना था। एक दिन उसके माता पिता बाहर गए थे। वह मौका देखकर घर में घुस गया और नहाते व कपड़ा बदलते समय का अश्लील विडियो बना लिया और उसे विडियो भेजकर विडियो कालिंग पर अंग प्रदर्शन करने के लिए विवश करता रहा। अब वह उन सभी विडियो को परिवारवालों के पास भेज रहा है। इतना ही नहीं उसकी शादी भी नहीं होने दे रहा है। 

    इस संबंध में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि
     इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। उसके बाद गिरफ्तारी की जाएगी।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728