Header Ads

ad728
  • Breaking News

    किसान ,युवा ,महिलाएं और आमजन ने बदलाव का मन बना ली है,,श्रवण पांडे




    सहजनवा / गोरखपुर-बांसगांव संदेश उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने तीन दिन से चल  रहे  महाजनसंपर्क अभियान के तीसरे दिन शनिवार  को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के क्षेत्र गोरखपुर से शुरुआत की और जिले के सभी 186 ग्राम पंचायतों में लोगों से संपर्क किया।  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार पांडेय ने 324 विधानसभा क्षेत्र सहजनवा  के  भरसाड़ न्याय पंचायत के रानीपार , जगदीशपुर  आदि गावो में कार्यकर्ताओं के साथ गांव-गांव जाकर महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं से बातचीत की और उनके क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की। दिन में किसानों के बीच चौपाल लगाकर किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई, तो रात्रि प्रवास में युवाओं की बेरोजगारी पर बातचीत हुई। कार्यक्रम के अंत में हर ग्राम पंचायत में एक-एक गांव अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी जो कांग्रेस का संदेश अन्य लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे।

    लोगों को सुना रहे प्रियंका गांधी के संदेश
    इस महाजनसंपर्क अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों को प्रियंका गांधी के संदेश सुना रहे हैं। इस पत्र में लोगों को स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ की बधाई दी गई है। इसके साथ ही लोगों से उत्तर प्रदेश के अच्छे दिनों को एक बार फिर वापस लाने का संकल्प लिया जा रहा है। नेताओं का दावा है कि जनता प्रियंका गांधी में इंदिरा गांधी की छवि देख रही है और उनके जरिए यूपी को एक बार फिर विकास की पटरी पर दौड़ने की बात कर रही है।

    किसान,युवा,महिलाएं,आमजन ने बदलाव का मन बना लिया है

    उन्होंने कहा कि इस महामारी के संक्रमण काल में जनता त्रस्त है परंतु इन्होंने आपदा में भी अवसर ढूंढा हैl हर जरूरत चीजों के मूल्य में बेतहाशा वृद्धि करके इन्होंने अपना असली चेहरा जनता के बीच उजागर कर दिया है,जिसका जवाब जनता ही इनको देगी।  किसान,युवा,महिलाएं,आमजन ने बदलाव का मन बना लिया है और कांग्रेस पार्टी की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही हैl
    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व महासचिव श्रवण कुमार पांडेय ने  कहा कि कांग्रेस के शासन में उत्तर प्रदेश पूरे देश का सिरमौर हुआ करता था। वह राजनीति ही नही, हर मामले में देश की अगुवाई किया करता था। लेकिन आज उत्तर प्रदेश को पिछड़ा बना दिया गया है। यहां के युवा, किसान, महिलाएं और बुजुर्ग हर तरह से परेशान हैं। कांग्रेस की इस यात्रा में लोगों को कांग्रेस के उन दिनों की याद कराई जा रही है और बताया जा रहा है कि कांग्रेस का शासन आने पर ही उत्तर प्रदेश की समस्याओं का समाधान हो सकेगा।

    पांडेय ने  कहा कि आज समाज के हर वर्ग में सरकार के लिए गुस्सा है। इस गुस्से को परिणाम तक ले जाना विपक्षी दलों की जिम्मेदारी है, जिसके लिए हम दिन-रात जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि गांव सभाओं में लोगों का दर्द उभर कर सामने आ रहा है। उन्होंने दावा किया कि जनता को इस दर्द से मुक्ति दिलाने के लिए कांग्रेस हर संभव प्रयास करेगी।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728