Header Ads

ad728
  • Breaking News

    विद्युत स्पर्शाघात से समाजवादी कार्यकर्ता का असामयिक निधन

    रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व चार बहनों के इकलौते भाई के देहांत से अपार दुख


    ब्रह्मपुर गोरखपुर। चौरीचौरा विधान सभा के झंगहा (महंथ टोला) निवासी अरविंद का विद्युत स्पर्श से असामयिक निधन हो गया।अरविंद 4 बहनों में इकलौते भाई थे। इनकी दो पुत्रियां है। इनके पिता पहले से लकवा के शिकार हैं तथा मां सर्पदंश से पहले ही मर चुकी हैं। अरविंद समाजवादी पार्टी से जुड़े थे। वो सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित रहते थे। अपने सहयोगी स्वभाव के कारण क्षेत्र जवार में प्रिय थे।
    उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।
    उनके निधन से स्तब्ध कहानीकार योगेन्द्र जिज्ञासु ने अरविंद को समाज की जोरदार उपस्थिति बताए उन्होंने अरविंद के निधन को समाज के साथ व्यक्तिगत क्षति बताया। राम चन्द्र यादव इंटर कॉलेज के प्राचार्य ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अरविंद एक परोपकारी स्वभाव के मिलनसार व्यक्ति थे।उनके निधन से परिवार पर वज्र टूट पड़ा है। अंत्येष्ठि स्थल पर समाजवादी नेता केशवनाथ यादव (पूर्व प्रमुख) शिक्षक नेता ओम प्रकाश, सागर यादव,शिव चौरसिया, राकेश यादव समेत क्षेत्रीय लोगों की भारी भीड़ थी। सब उनके मिलनसार और अच्छे स्वभाव की चर्चा कर रहे थे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728