Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गगहा गोरखपुर ।घर में घुसकर बदमाशों ने बेटी को मारी गोली हालत गंभीर



    पिटाई का वीडियो बना रही बेटी को 
    बदमाशों ने मारी गोली                          गगहा क्षेत्र के भलुआन का मामला 

     गगहा गोरखपुर। बांसगांव संदेश। गगहा  क्षेत्र के  भलुआन में शनिवार की  रात  बाईक सवार बदमाशों ने घर में घुसकर पहले बुजुर्ग  पिता को जमकर पीटा बाद में उनकी  16 वर्षीय पुत्री काजल को गोली मारकर मोबाइल लूटकर मौके से भाग निकले।  गंभीर रूप से घायल किशोरी को ईलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है। घटना का कारण   बासगांव कचहरी में कार्यरत  भलुआन  निवासी                 राजीवनयन सिंह और विजय प्रजापति के बीच पैसे के लेनदेन बताया जा रहा है।         शुक्रवार  लगभग रात 11,30 बजे राजीव नयन सिंह परिवार के साथ घर में सोए थे। इसी दौरान दो बाईक पर सवार आये चार लोगों ने दरवाजा खोलवाया , राजीव नयन सिंह जैसे ही दरवाजा खोले चारों लोग उनको पिटना शुरू कर दिया। इसी दौरान उनकी पुत्री काजल मोबाईल से  बदमाशों की वीडियो बनाने लगी । वीडियो बनाने से  नाराज एक  बदमाश ने  काजल के पेट में सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही काजल जमीन पर गिर गई। बदमाशों ने काजल के हाथ से मोबाईल छीनकर फरार हो गये। घटना की सूचना पाकर गगहा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल काजल को कौडीराम ले गई। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया जहां हालत गंभीर होने पर स्वजन लखनऊ केजीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया है।  गगहा पुलिस, सीओ बासगांव  श्याम देव बिंदभी  मौके पर पहुंचे थे।

     बताते हैं कि आरोपी विजय प्रजापति अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है। विभिन्न थानों में उसपर मुकदमा दर्ज है। कुछ दिन पहले जमानत पर छूटकर बाहर आया था। थानाध्यक्ष गगहा ने बताया कि पुलिस छानबीन में लगी है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728