Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गगहा:पिस्टल सटाकर ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से लूट


    सीसी टीवी फूटेज(बाइक सवार लुटेरों की)

    गगहा, गोरखपुर। बांसगांव संदेश। सोमवार को गगहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत भलुवान निवासी भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र संचालक सिद्धार्थ सिंह से पिस्टल सटाकर बाइक सवार बदमाशों ने 48700 रूपए और लैपटॉप लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश कैदहा गांव की तरफ भाग निकले। सिद्धार्थ ने घटना की जानकारी 112 पुलिस को दी। मौके पर थानाध्यक्ष गगहा अमित कुमार दुबे और क्षेत्राधिकारी बांसगांव श्यामदेव बिंद भी तत्काल पहुंच गए। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


    ग्राहक सेवा केंद्र संचालक सिद्धार्थ सिंह (पीड़ित)

    पीड़ित सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि वे लगभग 10:30 बजे सुबह घर से भलुवान चौराहे होकर राष्ट्रीय राजमार्ग 29 से चवरिया स्थित अपने भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र जा रहे थे। कैदहा व चवरिया के बीच अभी पहुंचे ही थे कि कौड़ीराम की तरफ से काले रंग की बिना नंबर प्लेट के पल्सर दुपहिया वाहन पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। पिछली सीट पर बैठे बदमाश ने पिस्टल लगाकर उनका बैग छीन लिया। बैग में ₹48700 और लैपटॉप सहित चार्जर और वाईफाई उपकरण था। लूट के बाद बाइक सवार कैदहा पासी टोला की तरफ भाग निकले।

    थाना अध्यक्ष गगहा अमित कुमार दुबे ने बताया कि छानबीन चल रही है।घटना स्थल के आसपास लगे सीसी कैमरे की फुटेज देखी जा रही है।जल्द ही बदमाशों का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728