Header Ads

ad728
  • Breaking News

    स्व. राजनारायण चन्द की मनायी गयी प्रथम पुण्य तिथि

    स्व  राजनारायण चन्द की मनायी गयी प्रथम पुण्य तिथि
    #-उपनगर गोला के चन्द चोराहे पर स्थित आवास पर क्षेत्र से भारी संख्या में पहुच कर गणमान्यों ने दी श्रद्धांजलि

    चित्र परिचय-प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते गणमान्य लोग

    गोला गोरखपुर।जनपद में शिक्षा क्षेत्र के मालवीय रहे पूर्व ब्लॉक प्रमुख  स्व राजनारायण चन्द की प्रथम पुण्य तिथि उपनगर गोला चन्द चौराहे पर स्थित चन्द आवास पर बड़े ही श्रद्धा के साथ मंगलवार को मनाया गया। पुण्य तिथि में चिल्लूपार विधान सभा क्षेत्र के लोगो ने पहुँच कर उनके चित्र पर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित कर उनको याद किया। उनके ज्येष्ठ पुत्र पूर्व जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन  रणविजय चन्द अपने पिता स्वर्गीय चन्द के चित्र पर माल्यार्पण  करते हुए कहा कि स्व पिता जी की कमी परिवार व क्षेत्र के लोगो मे बराबर बनी रहेगी।हम लोगों को उनके बताए गए मार्ग का आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।भाजपा नेत्री व महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अस्मिता चन्द ने कहा कि व्यक्ति अपने द्वारा समाज के लिए किये गए अच्छे कार्यो से  महान बनता है और समाज उनको निरन्तर याद करते रहता है। उसी क्रम में आज स्वर्गीय पिता जी हम लोगों के बीच मे नही है लेकिन उनकी छाया हमेशा हमेशा छाई रहेगी।उन्होंने जो बट बृक्ष तैयार कर दिया है उसकी छाया समाज को हमेशा मिलता रहेगा। भाजपा नेता जायसवाल सर्व वर्गीय समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने कहा कि स्वर्गीय चंद्र जी की याद हमेशा हम लोगों को आती रहेगी जिन्होंने हमेशा समाज के प्रति समर्पित रहा इन्हें हम सभी लोग इन की प्रथम पुण्यतिथि पर शत-शत नमन करते हैं।इससे पुर्व प्रथम पुण्यतिथि पर चन्द परिवार के सभी लोग मौजूद होकर उनके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित किया।इस अवसर पर राम भजन चन्द डाॅ  तेज नारायण चन्द देवेंद्र प्रताप चन्द राज बहादुर सिंह बलजीत सिंह भाजपा जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन क्षेत्रीय सह संयोजक नित्यानंद मिश्र श्याम नारायण दुबे सभासद दल के नेता अशोक वर्मा पूर्व अपर जिला कृषि अधिकारी राम अधार यादव स्वतंत्र सिंह किरन संतोष वर्मा देवेश निषाद संतोष तिवारी सभासद दीपक जायसवाल इमरान अंसारी नागेंद्र शर्मा अशोक दुबे सुधाकर पांडेय गंगा सिंह सुरेंद्र मिश्रा विजय पति सिंह अवधेश दुबे राजाराम भिखारी निषाद सन्तोष शुक्ला मनोज तिवारी दिलीप सिंह  सहित भारी संख्या गणमान्य लोगों ने श्रद्धा पूर्वक दी श्रद्धांजलि।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728