Header Ads

ad728
  • Breaking News

    बीजेपी सरकार में हर तबका परेशान,सरकार को जनता की कोई चिंता नहीं:शम्भु चौधरी

    जनता से किये वादों को भूल चुकी है भाजपा सरकार:शम्भु चौधरी
    आफ़ताब आलम।पडरौना/कुशीनगर।
    जनपद के विधानसभा रामकोला के पूर्व विधायक शम्भु चौधरी अपनी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए गाँवों-गाँवों और चौराहों पर जा-जाकर जनता को बता रहे हैं और चौपाल  के माध्यम से भी जनता को संबोधित करते नजर आ रहे हैं।
    इसी तरह के एक कार्यक्रम में ग्रामसभा भीउरा हसन गंज में चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान,गरीब, मजदूर व शिक्षा विरोधी सरकार है।इस सरकार में हर तबका परेशान है। किसान कर्ज में डूबता जा रहा है,निजी विद्यालयों। के शिक्षक भुखमरी के कगार पर आ गए हैं,महंगाई ने सबकी कमर तोड़ कर रख दी है।सरकार कुम्भकर्णी नींद में सोयी हुई है और जनता से कोई सरोकार नहीं है।मुख्यमंत्री जी अपने घोषणापत्र में जनता से  किये गए अपने वादों को भूल गए हैं।चुनाव में उनकी पार्टी ने विद्यार्थियों को लैपटॉप और फ्री डाटा सर्विसेज देने का वादा किया था लेकिन आज सरकार झोले पर प्रधानमंत्री की तस्वीरों को लगाकर अपना प्रचार करने का कार्य कर रही है।
    श्री चौधरी ने चौपाल को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिया जाए एवं न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस.पी.) की गारंटी दी जाए। प्रदेश में किसानों का गन्ने का बकाया भुगतान,किसानों के ऊपर जो काला कृषि कानून थोपा जा रहा है उसे तत्काल वापस लिया जाए।बढ़ती मंहगाई (डीजल-पेट्रोल,रसोईं गैस, खाद,बीज,कीट नाशक दवाएं, कृषि यंत्र इत्यादि) पर रोक लगाई जाए। बेरोजगार नौजवानों को रोजगार दिया जाए। उत्तरप्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था को तत्काल दुरूस्त किया जाए। महिलाओं के साथ हो रहे अपराध,छेड़छाड़, दुष्कर्म आदि की घटनाओं पर आरोपियों के खिलाफ है सख्ती से पेश आकर उनपर कड़ी कार्यवाही की जाय ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान और उनके परिवार व पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बन्द हो तथा उनके ऊपर दर्ज फर्जी मुकदमें तत्काल वापस किया जाए। उत्तरप्रदेश भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे संगठित अपराध को अविलम्ब बंद किया जाए,प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त किया किया जाए। प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाए। कोरोना काल में हुए भ्रष्टाचार की जांच कराई जाए और मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया जाए।
    कोविड19 टीकाकरण केन्द्रों पर जुट रही भारी भीड़ और उसके बाद सुबह से शाम तक लाइन में खड़े होने के बाद भी नहीं हो पा रहा है टीकाकरण पर टीके का भारी मात्रा में इंतेजाम करवाया जाए ताकि जनता का आसानी से टीकाकरण हो सके।
    इस दौरान विजय यादव, सुरेश प्रसाद प्रधान इंद्रेश यादव,अनीश अहमद उर्फ लड्डन भाई ब्लॉक अध्यक्ष,मुलायम यादव, दीपक साहनी, अजय चौहान,सुनील साहनी,जय सिंह आदि लोग उपास्थि रहें।
    फोटो:जनता चौपाल को संबोधित करते पूर्व विधायक रामकोला शम्भु चौधरी

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728