श्रद्धा पुर्वक मंत्रोच्चारण के बीच मनाया गया श्रावणी उपाकर्म का पर्व
श्रद्धा पुर्वक मंत्रोच्चारण के बीच मनाया गया श्रावणी उपाकर्म का पर्व
गोला गोरखपुर। उपनगर गोला स्थित माँ सरयू के पावन तट पक्का घाट पर रविवार को रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर श्रावणी उपाकर्म पर्व को विधि विधान एवं श्रद्धा पूर्वक पुराणाचार्य पण्डित ताड़केश्वर पाण्डेय के नेतृत्व में वैदिक मन्त्रोचारण के साथ मनाया गया ।श्रावणी उपाकर्म पर्व में शामिल लोगों ने पहले नदी में स्नान किया। जिसमें मिट्टी से स्नान गोबर गोमूत्र गोदधि गोघृत शर्करा स्नान के साथ-साथ पितरों को तर्पण आदि कार्यक्रम संपन्न किया। इस अवसर आचार्य रविन्द्र द्विवेदी कपिलमुनि पांडेय नवीन पांडेय गंगाधर पांडेय पं संदीप शुक्ल संतोष पांडेय सहित आचार्यणों ने समूहों में मौजूद होकर श्रावणी उपाकर्म पर्व को सम्पन्न कराया।
कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...