Header Ads

ad728
  • Breaking News

    अंतराष्ट्रीय युवा दिवस पर युवा सम्मान समारोह आयोजित किया गया

    गोरखपुर।। दिनांक 12अगस्त को थाना रामगढ़ताल क्षेत्र में स्थित सिद्धार्थ नगर कालोनी में प्रधान कार्यालय पर अंतराष्ट्रीय युवा दिवस पर राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन ट्रस्ट में गोरखपुर से महिला महानगर उपाध्यक्ष पूनम कुमारी एवं नीशू सिंह महानगर उपाध्यक्ष को राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिया कुमारी ने नियुक्ति पत्र एवं कार्ड पहनाकर सम्मानित किया। 
    राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिया कुमारी ने अपने संदेश में कहा है कि युवा पीढ़ी को संस्कारवान एवं जागरूक करने की बहुत जरूरत है क्योंकि तभी राष्ट्र सेवा अच्छे से होगी।इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिया कुमारी, प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार सिंह, गोरखपुर जिलाअध्यक्ष नरदेशवर गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष मुनिंद्र गुप्ता, शहर अध्यक्ष ईश्वर चंद चौहान, निरूजमा सिद्दकी, गोरखपुर अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शमशाद, अशोक राय, अशोक कुमार त्रिपाठी आदि पदाधिकारी एवं सदस्य गण मौजूद रहें।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728