Header Ads

ad728
  • Breaking News

    कल्याण सिंह के निधन पर सहजनवा में शोक



    सहजनवां। गोरखपुर बांसगांव संदेश भाजपा के कद्दावर नेता पूर्व मुख्यमंत्री,पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर  सहजनवां में भाजपा कार्यकर्ताओ व आम जनता में शोक की लहर दौड़ गयी है। विभिन्न लोगो ने शोक व्यक्त किया है।  उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का प्रदेश की प्रगति में सराहनीय योगदान रहा।वह समाज के हासिये के लोगों की आवाज को बुलन्द किये।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा के विचार उनके रग रग में थे।उनके निधन से पार्टी व राष्ट्र की अपूरणीय क्षति हुई है।

    ये बातें शोक व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने कही। विधायक शीतल पाण्डेय ने कहा कि वह मिलनसार थे लोगों की बातें सुनते थे और समस्याओं का त्वरित निदान करते थे।राम जन्मभूमि आन्दोलन में उनका विशेष योगदान रहा।उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद उपाध्यक्ष अश्वनी तिवारी ने कहा कि उन्होंने कभी भी विचारधारा,सिद्धांतों व जनसरोकार जैसे मुद्दों से कभी भी समझौता नहीं किया।अत्यन्त भावुक होकर पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक  रमेश सिंह ने कहा कि हमको तो राजनीति में लाने वाले बाबू जी थे। मेने अपना अभिभावक खो दिया। प्रदेश अनुशासन समिति सदस्य राम जियावन मौर्य, जिला महामंत्री ब्रह्मानन्द शुक्ल,डॉ0आरडी सिंह, जिला उपाध्यक्ष छोटेलाल मौर्य, प्रभाकर दूबे, मनोज सिंह, अभिमन्यु मौर्य, व्यापारी नेता पुरुषोत्तम अग्रवाल, भाजपा नेता गोपाल गुप्ता, सत्यव्रत तिवारी, परशुराम शुक्ल,राम उजागिर शुक्ल, मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र शुक्ल, शिवचरन प्रसाद, धर्मराज गोंड, रामप्रकाश चौरसिया, राम प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख शशि प्रताप सिंह, दिलीप यादव,कवलदीप चौहान, पूर्व प्रमुख राम प्रकाश शुक्ल, रामप्रकाश यादव,जनार्दन श्रीवास्तव, रविन्द्र तिवारी,श्याम बिहारी तिवारी, विनोद कुमार मिश्र, रंग नाथ पाण्डेय,मनोज जायसवाल, सूरज निगम,इन्द्र निगम, सूर्यनाथ ने शोक संवेदना व्यक्त किया।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728