वीरांगना फूलन देवी का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया
वीरांगना फूलन देवी का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया
बड़हलगंज। उपनगर के बाछेपार स्थित श्री राम जानकी मंदिर पर निषाद समाज द्वारा वीरांगना सांसद स्व फूलन देवी का जन्म दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुन्ना निषाद ने कहा कि वीरांगना सांसद स्व फूलन देवी का जन्म 10 अगस्त 1963 को निषाद परिवार में हुआ था। बहन फूलन देवी डकैत से सांसद बनी। एक गरीब परिवार में में उत्तर प्रदेश के गुढ़ा गांव में जन्म हुआ था। फूलन देवी शोषण अत्याचार के खिलाफ डकैत बनीं, फूलन देवी की जीवन अन्त तक संघर्ष मय रहा जो सर्व समाज सेवियों बुद्बजिवियो के लिए प्रेरणा दायक रहा। वीरांगना सांसद स्व फूलन देवी भारत की प्रथम विश्व की चौथी क्रान्तिकारी महिला समाजिक न्याय की देवी वीरांगना सांसद स्व फूलन देवी की जयंती पर शत् शत् नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
इस अवसर पर भीमराज साहनी, विनोद साहनी, कोलाहल निषाद, हरि लाल निषाद, हरिवंश निषाद, नन्दलाल निषाद, सुनील निषाद, सुभाष निषाद, संजीव कुमार, बाबू लाल, सदानंद निषाद, अभिनाश निषाद, सत्य प्रकाश निषाद, प्रदीप निषाद, प्रभावती देवी,इशरावती देवी, कुसुम देवी, सरिता देवी,प्रर्मिला निषाद, लक्ष्मी देवी,उषा देवी, निषाद मंदिर के महंत श्याम कुंवर दास, आचार्य जगदीश निषाद परमहंस स्वामी, किशन निषाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...