Header Ads

ad728
  • Breaking News

    सपा छात्रसभा का एक प्रतिनिधिमंडल मृतक प्रियंका के आवास पर जाकर उसके परिवार के लोगो के साथ संवेदना व्यक्त की

    गोरखपुर।।सपा छात्रसभा का एक प्रतिनिधिमंडल मृतक प्रियंका के आवास पर जाकर उसके परिवार के लोगो के साथ संवेदना व्यक्त की ।


    गोरखपुर विश्वविद्यालय की छात्रा प्रियंका जो कि गृह विज्ञान बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा हैं और गृह विज्ञान का पेपर देने के उद्देश्य से गृह विज्ञान विभाग में आई थीं, गृह विज्ञान विभाग के स्टोर रूम में प्रियंका का शव पंखे से लटका हुआ मिला हैं।इस घटना को लेकर महानगर अध्यक्ष अनूप यादव ईश्वर ने विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ साथ पुलिस प्रशासन से बातचीत करके इस मामले की उचित जांच की मांग की और प्रियंका को न्याय ना मिलने पर उग्र आंदोलन करने को कहा। अनूप यादव ईश्वर जी ने अपनी छात्र कमेटी छात्रसभा के एक प्रतिनिधिमंडल कार्यकर्ताओं के साथ प्रियंका के आवास पर जाकर उसके परिवार के लोगो के साथ संवेदना व्यक्त की और परिवार वालो को उचित न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।और लंबे समय के प्रयास और बातचीत करने  के बाद पुलिस प्रशासन ने गृह विज्ञान विभाग के विभागाअध्यक्ष और कुछ अज्ञात लोगों पर धारा 302 लगाई और उचित और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। और महानगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी छात्रसभा अनूप यादव ईश्वर ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी आपके साथ हैं।इस अवसर पर आफताब अहमद, विनोद यादव, गृजेश गुप्ता, चर्चिल अधिकारी, अनु प्रसाद, विनोद विश्वकर्मा, अशोक चौधरी, पन्ने लाल यादव, अमर पासवान, प्रशांत कुमार, महेश यादव, आदि लोग उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728