Header Ads

ad728
  • Breaking News

    अंकित बने भाजपा मीडिया संपर्क विभाग के क्षेत्रीय सह संयोजक

    अंकित बने भाजपा मीडिया संपर्क विभाग के क्षेत्रीय सह संयोजक
    चित्र परिचय- क्षेत्रीय सहसंयोजक अंकित मिश्रा 
    गोरखपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्कारों से दीक्षित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बजरंग दल में आजाद नगर के नगर संयोजक रहे आरआरएस के अनुषांगिक संगठन सक्षम में युवा प्रमुख रोट्रेक्ट क्लब मंडल 3120 में डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम एंड प्रोजेक्ट ऑफिसर सहित विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक संगठनों में सक्रियता से काम करके अपनी अच्छी पहचान बना चुके  भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में जिला मीडिया प्रभारी रहे व भाजपा में मीडिया संपर्क विभाग के जिला संयोजक रहे अंकित मिश्र राष्ट्रवादी को भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र  मीडिया सम्पर्क विभाग का क्षेत्रीय सह संयोजक नियुक्त किया गया।इस अवसर पर अंकित मिश्रा राष्ट्रवादी ने अपने मनोनयन पर भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व सहित गोरखपुर क्षेत्र के यशस्वी क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह क्षेत्रीय महामंत्री प्रदीप शुक्ला जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह जिला उपाध्यक्ष हरिकेश राम त्रिपाठी सहित सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ पदाधिकारी गण को आभार ज्ञापित किया व कहा कि वह पूरी निष्ठा से पूर्व की भांति अपने दायित्व को पूरे मन प्राण से निभाने के साथ पूरी सक्रियता से कार्य करेंगे और भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व जो भी कार्यक्रम व जिम्मेदारी देगी उसे पूरी तल्लीनता से निभाएंगे।इस अवसर पर शुभकामनाएं ज्ञापित करने वालों में देवरिया के यशस्वी सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी  क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ सत्येंद्र सिन्हा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजीतांशु सिंह आशु जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह जिला उपाध्यक्ष हरकेश राम त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष छोटे लाल मौर्या जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला विदेश संपर्क विभाग के नवनियुक्त संयोजक रविकांत तिवारी नवनियुक्त मीडिया संपर्क विभाग के क्षेत्रीय संयोजक सिद्धार्थ पांडे सहित अनेक पदाधिकारी गण ने अपनी शुभकामनाएं ज्ञापित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728