Header Ads

ad728
  • Breaking News

    भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सपाईयों ने फूंका क्रांति का विगुल

    आफ़ताब आलम। कसया/कुशीनगर। हर अन्याय,जुल्म के खिलाफ समाजवादी पार्टी अपनी आवाज को बुलंद करती रहेगी, संघर्षों के हम आदी हैं,हम समाजवादी हैं। ऐसे ही नारों के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जनेश्वर मिश्रा की जयंती पर बेकारी,महंगाई, भ्रष्टाचार,पुलिस उत्पीड़न, किसान बिल,बेरोजगारी,महिलाओं पर हो रहे अत्याचार एवं आजम खां के ऊपर किए जा रहे उत्पीड़़न के विरोध में सभी समाजवादी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रदेश भर में साइकिल रैली का आयोजन कर सत्ता पर बैठे लोगों के द्वारा किए जा रहे जुल्म के खिलाफ समाजवाद की आवाज बुलंद की।
    गुरुवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर जनसंघर्षों के प्रेरणा पुरुष व छोटे लोहिया के नाम से मशहूर स्व.जनेश्वर मिश्रा की जयन्ती के अवसर पर पूरे प्रदेश में साईकिल यात्रा का आरम्भ किया गया। इसी क्रम में जनपद कुशीनगर के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा अलग-अलग विधानसभाओं से साईकिल रैली निकाली गई और भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।
    इसी क्रम में पूरे जनपद की सड़कों पर लाल टोपीधारी समाजवादियों का रेला लग गया। पूरे जनपद की सड़कों पर चारों तरफ़ केवल साईकिल और लाल टोपीधारी समाजवादी कार्यकर्ता दिखाई दे रहे थे। पडरौना विधानसभा में हरी झण्डी दिखाकर साईकिल रैली को पूर्व मंत्री रामभुआल निषाद और जिलाध्यक्ष सपा डॉ मनोज कुमार यादव ने रवाना किया।इस अवसर पर वहां मुख्य रूप से एमएलसी देवरिया-कुशीनगर रामअवध यादव, विजेंद्रपाल यादव,क्यामुद्दीन हैदरी,जहिरुल हसन आदि मौजूद रहे। जटहां स्थित किन्नर फार्म से पूर्व सांसद बालेश्वर यादव के नेतृत्व में साईकिल रैली निकाली गई जिसमें रूपेंद्र यादव समेत तमाम समाजवादी शामिल हुए।विधानसभा कुशीनगर से पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में साईकिल रैली निकाली गई जिसमें प्रमुख रूप से अलाउद्दीन अंसारी,राजेन्द्र यादव,फ़ैयाज़ खान,प्रभाकर जायसवाल आदि मौजूद रहे।
    पूरे जनपद से साईकिल रैली निकालकर सपाईयों ने सरकार को घेरने का कार्य किया। जनपद के अन्य जगहों से भी तमाम सपाईयों ने साईकिल रैली निकालकर सरकार के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया जिनमें प्रमुख रूप से राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी भईया,शमशुल होदा,इलियास अंसारी,अलाउद्दीन अंसारी,चंद्रजीत यादव,देवेन्द्र यादव राजेन्द्र यादव आदि शामिल हैं।


    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728