Header Ads

ad728
  • Breaking News

    सेंध काट कर उड़ा ले गए घर का सारा सामान

    सेंध काट कर उड़ा ले गए घर का सारा सामान



    पकड़ी दुबे / बांसगांव संदेश








    मंगलवार की रात लगभग 1 बजे चोरों ने गगहा थाना क्षेत्र के ग्राम पकड़ी दुबे  में सेंध लगा के घर का सारा सामान उड़ा ले गए। 

    पीड़ित परिवार के अनुसार एक मंगलसूत्र, लगभग 10 हजार रुपये व सोने के कुछ जेवरात व एक छोटा बक्सा की चोरी हुई है। कुल लगभग 35 हजार से ज्यादा की चोरी हुई है।
    इसी घर मे पिछले साल भी चोरी हुई थी। पर आज तक चोरो का पता नही चल पाया।


    ग्राम पकड़ी दुबे के सबरजीत यादव के घर पर रात्रि लगभग 1 बजे चोरों ने सेंध लगा के चोरी कर ली। उस समय घर में उनकी माँ और बहन ही थी।
    आवाज सुनकर सबरजीत की माँ ने शोर मचाया लेकिन तब तक चोर वहाँ से निकलने ने सफल हो गया था।
    इसकी सूचना तुरन्त 112 पर दी गयी मौके पर पहुँची पुलिस अब जांच पड़ताल में जुटी है। पर अभी तक कोई सुराग हाथ नही लगा है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728