Header Ads

ad728
  • Breaking News

    दो मासूमों को निवाला बनाने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद


    बहराइच। बाँसगांव संदेश (बी0एन0 सिंह)कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज में जंगल से सटे गांव चंदनपुर में दो मासूमों की जान लेने वाली मादा तेंदुआ वन विभाग की कड़ी मशक्कत बाद बीती रात करीब दो बजे मादा तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गई। इससे आसपास के ग्रामीणों के साथ ही वन विभाग ने राहत की सांस ली है। मोतीपुर रेंज के बनभुसरी बीट अंतर्गत ग्राम पंचायत चंदनपुर के मजरा कलंदरपुर में रविवार की रात तेंदुए ने आबादी में घुसकर देवतादीन की छह वर्षीय पुत्री राधिका उर्फ अंशिका को अपना निवाला बना लिया था, जबकि 30 जुलाई को की रात तेंदुए ने चंदनपुर गांव के छह वर्षीय बालक अभिनंदन पर हमला कर मार डाला था। एक ही गांव में ताबड़तोड़ दो घटनाओंप्रभागीय वनाधिकारी आकाशदीप बधावन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए पशु चिकित्सक वीरेंद्र वर्मा के नेतृत्व में घटनास्थल से सटे गन्ने के खेत में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाया। इसके बाद रेंजर महेंद्र मौर्य के नेतृत्व में कई टीमें रात को गश्त करती रहीं। रात करीब दो बजे बकरी की लालच में आई मादा तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गई। डा. वीरेंद्र वर्मा ने तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण किया। मादा तेंदुआ की उम्र दो से ढाई वर्ष के बीच आंकी गई है। मादा तेंदुआ पूर्ण वयस्क और स्वस्थ है। इस अभियान में पीएसएफ अमित कुमार, वन दारोगा राजाराम, शाहिद नफीस, परिकर्मा दीन, परशुराम त्रिपाठी, महेन पाल, दयानंद कुशवाहा, मिथिलेश राजपूत आदि शामिल रहे। 

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728