Header Ads

ad728
  • Breaking News

    दिग्विजय सिंह बने अखंड राजपूताना सेवा संघ थाईलैंड के राष्ट्रीय अध्यक्ष



    श्री विष्णु मंदिर बैंकॉक के पूर्व प्रधान रहे हैं डी.सिंह

    गोरखपुर ब्यूरो। बांसगांव संदेश। हिंदू धर्म सभा श्री विष्णु मंदिर के पूर्व प्रधान दिग्विजय सिंह उर्फ डी. सिंह को अखंड राजपूताना सेवा संघ के थाईलैंड इकाई का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। श्री दिग्विजय सिंह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के अंतर्गत ग्रामसभा बासूडीहा-गंभीरपुर के मूल निवासी हैं। वे दशकों से थाईलैंड में व्यवसाय करते हैं। इस दौरान लंबे समय तक श्री विष्णु मंदिर बैंकॉक के प्रधान रह चुके हैं। डी. सिंह बैंकॉक में काफी प्रसिद्ध हैं।

    खुशी से प्रफुल्लित हुए लोग: गांव के चहेते रहे दिग्विजय सिंह उर्फ डी. सिंह कि इस उपलब्धि की सूचना पाते ही श्री सिंह के पैतृक गांव गंभीरपुर-बासूडीहा में खुशी की लहर गुंज उठी। अरविंद सिंह, नारायण सिंह, अभिमन्यु सिंह, शेषनाथ सिंह, राम प्रताप सिंह, मान सिंह, जितेंद्र सिंह,संजय सिंह,महंत सिंह, सुरेश सिंह, राम सिंह, संत कुमार सिंह, हेमंत सिंह, समर सिंह, रणजीत सिंह, मोहन सिंह, एडवोकेट मानवेंद्र सिंह, युवा नेता विकास सिंह, अध्यापक जयप्रकाश सिंह,मुनेंद्र सिंह बबलू, रघुराज सिंह, शैलेंद्र सिंह मुन्ना,राहुल हरेंद्र सिंह, अजय सिंह, सौरभ सिंह आदि ने श्री दिग्विजय सिंह को गांव का गौरव बताया।

    श्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि 
    भारत की आजादी से पहले राजपूत समाज काफी समृद्धि स्थिति में था।आजादी के लिए राजपूतों का बलिदान अद्वितीय है। लेकिन आजादी के बाद से ही राजपूत समाज उपेक्षा का शिकार है। समाज के उत्थान के लिए युवाओं को आगे आना होगा। थाईलैंड में कार्यकारिणी का विस्तार कर सच्ची निष्ठा से राजपूत समाज के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728