Header Ads

ad728
  • Breaking News

    विवाहिता की हत्या कर शव को नहर में फेंका


    बहराइच। बाँसगांव संदेश (बी0एन0 सिंह) खैरीघाट के गंगासिंहबेली निवासी विवाहिता छह दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। रविवार को उसका शव नहर में उतराता पाया गया। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर विवाहिता के घर वाले भी मौके पर पहुंचे। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। विवाहिता के पिता ने दहेज में एक लाख की नकदी न मिलने पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी।

    एसओ राजकुमार सिंह ने बताया कि चौकसाहार ग्राम पंचायत के भगतसिंहपुरवा के चेतराम ने अपनी बेटी प्रीती का विवाह दो मई 2021 को गंगा सिंह बेली निवासी राम प्रकाश के साथ की थीरविवार को उसका शव खरखट्टनपुरवा पुल के नीचे नहर से बरामद किया गया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति राम प्रकाश, सास, जेठानी, कमलेश व तीरथ के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। हालांकि, विवाहिता के ससुराल के लोग घर से गायब हैं। एसओ ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापामारी कर रही है। सभी आरोपित बहुत जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। उधर, विवाहिता के परिवारीजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728