Header Ads

ad728
  • Breaking News

    कौड़ीराम व्यापार मंडल रजि0 ने निकाला मनीष हत्याकांड के विरोध में कैंडल मार्च


    फरार पुलिसकर्मियों पर एक लाख का इनाम घोषित कर सेवा से किया जाए बर्खास्त 

    अपराधियों की तरह दोषी पुलिस कर्मियों का हो एनकाउंटर



    कौडीराम, गोरखपुर। मनीष गुप्ता हत्याकांड के विरोध मे कौड़ीराम व्यापार मंडल रजिस्टर्ड के तरफ से कैंडल मार्च निकाला गया। रामगढ़ ताल पुलिस द्वारा बर्बर तरीके से हत्या किए जाने के विरोध में अध्यक्ष विनय सेठ के नेतृत्व में सर्वोदय किसान इंटर कॉलेज कौड़ीराम के प्रांगण से कैंडल मार्च निकाला गया जो चौराहों से होते हुए मेन चौक पर श्रद्धांजलि सभा में तब्दील हो गया। हाथों में तख्तियां लिए सैकड़ों लोग मनीष गुप्ता को न्याय दो, दोषी पुलिसकर्मियों को फांसी दो के नारे लगा रहे थे। इस कैंडल मार्च में व्यापारियों संग अन्य लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था। सभी लोगों के चेहरे पर आक्रोश दिखाई दे रहा था ।सभी लोग एक सुर से दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की मांग कर रहे थे। वहीं श्रद्धांजलि सभा में अध्यक्ष विनय सेठ ने कहा कि हमारा गोरखपुर शांति का प्रतीक था।  मुख्यमंत्री योगी गोरखपुर को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करना चाह रहे थे लेकिन इन पुलिस वालों ने इनके माथे पर कलंक लगा दिया। अब कोई बाहरी व्यापारी गोरखपुर घूमने के लिए सौ बार  सोचेगा। घूमने से पहले जरूर उसके जेहन में मनीष गुप्ता हत्याकांड आएगा। इस कैंडिल मार्च में कौड़ीराम विकास मंच अध्यक्ष जेपी गुप्ता एडवोकेट , व्यापार मंडल महामंत्री अजय प्रकाश सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय पांडेय, कोषाध्यक्ष अमन वर्मा ,कन्हैया गुप्ता, गौतम राय,रमेश वर्मा, प्रिंस जायसवाल, विनोद यादव, रवि जायसवाल, सोनू कसौधन ,राजेश कसौधन, योगेंद्र वर्मा, राहुल गुप्ता ,पवन जायसवाल, बजरंगी गुप्ता ,जयप्रकाश यादव, अभिषेक सिंह प्रमोद यादव जिला पंचायत सदस्य मिंटू कुमार, डॉक्टर प्रभुनाथ सोनकर, राजेश पासवान, श्रवण गुप्ता, ईश्वर चंद्र मद्धेशिया ,रमेश गुप्ता, विनोद गुप्ता आदि सैकड़ों व्यापारी शामिल रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728