Header Ads

ad728
  • Breaking News

    राहत की खबर जलस्तर घटने से गोरखपुर के 26 गांव बाढ़ मुक्त, अभी भी 3 लाख से ज्यादा आबादी बाढ़ से प्रभावित



    *गोरखपुर*/ जिले में नदियों का जलस्तर कम होने के साथ ही बाढ़ प्रभावित गांवों के संख्या में कमी आने लगी है। रविवार को कैंपियरगंज तहसील के 26 गांवों से बाढ़ का पानी कम हुआ। हालांकि अब भी 339 गांवों के तीन लाख से ज्यादा आबादी बाढ़ से प्रभावित है।
    शनिवार को जहां जिले में बाढ़ प्रभावित गांवों की कुल संख्या 363 थी जो रविवार को घटकर 339 रह गई। रविवार को केवल चौरीचौरा के 24 गांव बाढ़ से मुक्त हुए। आपदा विभाग की तरफ से जारी रिपोर्ट के मुताबिक जिले में बाढ़ से 3.12 लाख की आबादी प्रभावित है। करीब 56240 हेक्टेअर क्षेत्रफल बाढ़ की चपेट में है।
    अब सदर के 92, सहजनवां के 41, कैंपियरगंज के 26, चौरीचौरा के 30, खजनी के 28, बांसगांव के 47 और गोला के 75 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 28 हजार से भी ज्यादा लोगों का इलाज किया गया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 2.42 लाख क्लोरीन की गोलियां बांटीं गईं।
    दिक्कत हो या कोई सूचना देनी हो तो यहां मिलाएं फोन
    बाढ़ - 0551-2201796, 9450119142
    स्वास्थ्य - 0551-2202205, 9450119127
    पशुपालन - 0551-2204196
    नगर निगम - 0551-2204196, 9450119104
    बिजली निगम - 0551-2985901, 9450119071
    जिलापूर्ति - 0551-2980096, 9450119074
    पंचायतीराज - 0551-2985854, 9532824859
    जल निगम - 0551-2985913, 8765134842
    पीडब्लूडी - 0551-2980093, 9532797104
    t

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728