Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गगहा गोरखपुर । पुलिस ने गुमशुदा बच्चों को 4 घंटे के अंदर परिजनों को किया सुपुर्द



    जनपद गोरखपुर अन्तर्गत गगहा थाना क्षेत्र के विश्करपुर निवासी विशाल पुत्र कपिल देव का एक बच्चा जिसका नाम पियूष उम्र- 8 बर्ष का है, और उसके साथ दुसरी बच्ची जिसका नाम तितिया उम्र- 9 बर्ष पुत्री अमरनाथ निषाद है जोकि गगहा प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 1 के छात्र है। पढ़ने के लिए सुबह 9 बजे प्राथमिक विद्यालय गगहा गया थे जिसके बाद विद्यालय की छुट्टी होने के बाद घर नही पहुंचे और वे दोनो बच्चे एक साथ टहलते हुए कही चले गए, परिजनो के काफी खोज बीन करने के बाद जब कुछ पता नही चला, तत्पश्चात परिजनो ने गुमशुदगी की तहरीर गगहा थानाध्यक्ष अमित कुमार दुबे को दिया जिसके बाद थानाध्यक्ष ने तत्काल एक स्पेशल टीम गठित कर बच्चों की खोज में लगा दी गई। जिसमे एस आई प्रभात सिंह, एस आई अमित चौधरी के साथ कांस्टेबल केसरी नन्दन, विजय यादव की टीम तात्पर्य दिखाते हुए दोनो गुमसुदा बच्चो को मझगावा चौराहे से बरामद कर परिजनो को सुपुर्द कर दिया। परिजन बच्चो को पाकर गगहा पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किये और बच्चो के लेकर अपने घर चले गए। जिसके बाद गगहा पुलिस के इस सराहनीय काम को देखते हुए क्षेत्र के संभ्रांत लोगो ने गगहा थानाध्यक्ष अमित कुमार दुबे और उनकी टीम को  सराहा और काफी प्रशंसा की है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728