Header Ads

ad728
  • Breaking News

    प्रदेश की ग्राम पंचायतों में 58, 189 पंचायत सहायकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी

    लखनऊ। बांसगांव संदेश। प्रदेश की ग्राम पंचायतों में 58, 189 पंचायत सहायकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है। बुधवार आठ सितम्बर से 10 सितम्बर के बीच इन चयनित पंचायत सहायकों के नाम घोषित होना शुरू होंगे। हर पंचायत भवन पर चयनित पंचायत सहायक का चयन पत्र चस्पा किया जाएगा।

    पंचायतीराज निदेशालय की वेबसाइट पर इन चयनित पंचायत सहायकों का नाम, पता, सम्बंधित ग्राम पंचायत, ई-मेल आईडी, मोबाईल फोन नम्बर आदि का ब्यौरा डाला जा रहा है। चयन के बाद इन पंचायत सहायकों को दो महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला स्तर पर आयोजित होने वाले इस प्रशिक्षण में इन पंचायत सहायकों को ग्राम पंचायत के क्रियाकलाप, उनके अधिकार व जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। पंचायत सहायकों की इस भर्ती में त्रि-स्तरीय पंचायत व्यवस्था का आरक्षण लागू किया गया है। इसलिए इस भर्ती में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिला है। इसके अलावा अनारक्षित पदों पर भी मैरिट के आधार पर अव्व्ल आने पर भी महिलाओं का चयन हुआ है। इस नाते गांव की सरकार का दफ्तर यानि ग्राम सचिवालय संचालित करने में महिलाओं का वर्चस्व रहेगा। भर्ती में यह भी प्रावधान किया गया था कि जिस वर्ग या जाति के लिए ग्राम पंचायत आरक्षित है उसी वर्ग या जाति का पंचायत सहायक चयनित किया जाएगा। कहीं-कहीं ऐसा भी संयोग रहेगा कि जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख, ग्राम प्रधान और पंचायत सहायक सभी महिलाएं ही होंगी।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728