Header Ads

ad728
  • Breaking News

    बाढ़ का कहर:शवों के अंतिम संस्कार के लिए कई घंटों का करना पड़ रहा इंतजार



    गोरखपुर : जिले में बाढ़ के कारण हालत लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। शहर से लेकर देहात तक का इलाका पानी में डूब चुका है। लगातार बढ़ रहे नदियों के जलस्तर के खौफ से लोगों ने पलायन शुरू कर दिया है। पूरा गांव या तो बांधों पर शरण ले रहा है या फिर पक्के मकान वाले अपनी छतों पर पनाह ले रहे हैं। जिले की सभी नदियां उफान पर हैं।सैकड़ों से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। शवों के अंतिम संस्कार के लिए 4-4 घंटे की वेटिंग चल रही है।मालूम हो कि राप्ती नदी स्थित राजघाट और बैकुंड धाम बाढ़ के पानी में डूब चुका है। आसपास के इलाकों में पिपराइच, चिउटहां पुल, बड़हलगंज मुक्तिपथ की भी यही स्थिति है। ऐसे में दाह संस्कार के लिए एक मात्र जगह राप्ती पुल पर स्थित नगर निगम का शवदाह ही शेष बचा है।हालांकि यहां एक साथ सिर्फ 8 शवों के अंतिम संस्कार की ही जगह है। यहां भी निचले हिस्से पूरी तरह पानी में डूब चुके हैं। ऐसे में शवों के अंतिम संस्कार के लिए यहां लोगों को नंबर लगाना पड़ रहा है। घंटों इंतजार करने के बाद उनका नम्बर आ रहा है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728