Header Ads

ad728
  • Breaking News

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राकेश राम त्रिपाठी ने किया बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का दौरा



     कौडी़राम
    , गोरखपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं प्रियंका गांधी के निर्देश पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व चेयरमैन मनरेगा गोरखपुर मंडल  राकेश राम त्रिपाठी द्वारा कौड़ीराम सोहगौरा बांध व बाढ़ ग्रस्त गांव जिसमें छितहरी भरकच्छा सीयर गजपुर सोनाई  चिउटहां बसावनपुर भरवलिया आदि गांव का दौरा किया एवं वहां के बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। कांग्रेसी नेता ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करते हुए उन्हें सांत्वना दी व कहा कि भाजपा सरकार में सिर्फ वादे किए जा रहे हैं जमीनी हकीकत कुछ और है। भाजपा सरकार अपने वादे के अनुसार कोई भी कार्य नहीं कर रही है। विकास कार्य के सारे दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। आज बाढ़ पीड़ित जिस परिस्थितियों से गुजर रहे हैं वह काफी दयनीय है। गर्मी व बरसात के मौसम में कीड़े मकोड़ों एवं विषैले सर्पों के बीच बन्धे पर शरण लेने को मजबूर हैं।उन्होंने कहा कि अगर बरसात के पहले बंधों की मजबूती पर ध्यान दिया गया होता तो आज यह स्थिति नहीं होती। इस मौके पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री स्नेहलता सिंचाई विभाग के अवर अभियंता कुशवाहा देवेंद्र त्रिपाठी अनूप साहनी सोनू साहनी व अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728