Header Ads

ad728
  • Breaking News

    भूमि एवं जल संरक्षण के लिए जागरूकता आवश्यक

    गोरखपुर, कौड़ीराम ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सिसायल में चल रही किसान पाठशाला के दूसरे दिन किसानों को  भूमि एवं जल  संरक्षण   के प्रति जागरूक किया गया।किसानों को जानकारी देते हुए   बीटीएम दिनेश सिंह ने  कहा कि जल संकट से बचे रहने के लिये जल का संरक्षण अति आवश्यक है।इसके अतिरिक्त किसानों को जैविक खेती, प्रकृति खेती , जीरो बजट खेती के साथ ही साथ मूल्य संवर्धन के लिए सफाई ,छटाई,श्रेणीकरण आदि की जानकारी दी गई। ।पशुचिकित्साधिकारी कोठा, डॉ पूजा धोबी ने भी पशुपालन  के लिए विभिन्न योजनाओं की जानकारी  किसानों को दी।इस अवसर पर  रमजान अली, नुरुद्दीन अंसारी, सलामत अली, आलम अली, राम नक्षत्र, सुनीता, अजेंद्र, रामाकांत  आदि किसान लोग उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728