Header Ads

ad728
  • Breaking News

    पुर्व विधायक ने किया बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा,पांच बार इस झेत्र की रही चुकी है विधायक

    *पुर्व विधायक ने किया बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा,पांच बार इस झेत्र की रही चुकी है विधायक*

    *गोरखपुर*/चौरी चौरा विधानसभा झेत्र की 5 बार समाजवादी पार्टी से विधायक रह चुकी पुर्व विधायक शारदा देवी ने ब्रह्मपुर क्षेत्र के बाढ़ से प्रभावित झेत्रों का भ्रमण कर लोगों से हाल चाल लेते हुए राहत सामग्री वितरण किया। पुर्व विधायक शारदा देवी इस समय गम्भीर बीमारी से जूझ रही हैं। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि इस झेत्र के लोगों से मेरा काफी लगाव है बाढ़ विभीषिका का सूचना पाकर मुझसे रहा नहीं गया है जबकि डॉक्टर मुझे बेड रेस्ट लिखे हैं फिर भी मै चल दीं हूं। ग्रामीणों का कहना था कि अगर आप विधायक होती तो यह हाल हम लोगों का नहीं होता। ग्रामीणों ने कहा कि विधायक जी हम लोग आपके साथ हैं।
      पुर्व विधायक शारदा देवी ने झेत्र के सिलहटा मुन्डेरा, लगडा चौराहा,राजधानी, बड़हरा,राजी जगदीशपुर, पोखरी चौराहा सहित तमाम बाढ़ पीड़ित गांवों का दौरा कर राहत सामग्री वितरण किया। वितरण के दौरान उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। बन्धो पर कई वर्षों से कोई काम नहीं हुआ है। करोड़ों रुपये मरम्मत के नाम पर नेता व अधिकारी डकार गयें हैं। सपा की सरकार बनने जा रही है सरकार बनते ही इन धोटालो की जांच करायी जायेगी। इस समय बाढ़ पीड़ितों के नाम पर प्रदेश सरकार खुब घोटाला कर रही है बाढ़ पीड़ितों तक राहत सामग्री नहीं पहुंच पा रही है। भाजपा के नेता सिर्फ फोटो खिंचवा रहे हैं व बाढ़ से घिरी जनता परेशान हैं। भ्रमण के दौरान झेत्र के सन्तोष यादव,अन्जू पासवान,कैलाश यादव, हरिवंश यादव,राजबहादूर, पंकज,डब्लू,रामलखन पासवान सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728