Header Ads

ad728
  • Breaking News

    कांग्रेसियों ने बैठक कर बनाई रणनीति गांव और न्याय पंचायत स्तर पर गठन पर दिया जोर



    सहजनवा गोरखपुर बांसगांव संदेश /सहजनवा कैम्प कार्यालय पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी के  निर्देश पर सहजनवा  विधानसभा के  ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, न्याय पंचायत अध्यक्षों, नगरपंचायत कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं वार्ड अध्यक्षगण एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों की बैठक आयोजित की गयी।
    बैठक में मुख्य अतिथि  गोरखपुर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष निर्मला पासवान ने    न्याय पंचायत संगठन के गठन, ग्रामसभा के अध्यक्ष व कमेटी का गठन, बूथ अध्यक्ष एवं बूथ कमेटी के गठन  जन सम्पर्क अभियान में और तेजी करने पर बल दिया गया। साथ ही सभी पदाधिकारियों व वरिष्ठ कांग्रेसजनों की जिम्मेदारी तय की गयी। सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया कि जल्द से जल्द से युद्ध स्तर पर लगकर बूथ कांग्रेस कमेटी ग्रामसभा कमेटी, न्याय पंचायत कमेटी, वार्ड कमेटी व वार्ड के बूथ कमेटी का गठन सघन दौरा व जनसम्पर्क कर सुनिश्चित किया जाय। ताकि  आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सरकार बने। उन्होंने कहा कि सहजनवा कार्यालय के निर्माण के बारे  में  आश्वासन दिया  की जल्द हाईकमान से मंजूरी मिलने के बाद कार्यालय का निर्माण कराया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव श्रवण कुमार पांडेय   नें कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर चल रहे संगठन के गठन व जनसम्पर्क अभियान में किसान, मजदूर, नौजवान, छात्र, बुनकर, व्यापारी, जिस प्रकार से आशा भरी निगाहों से कांग्रेस पार्टी के सिद्धान्तों व नीतियों में विश्वास कर रहे हैं।  बैठक में सहजनवा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गब्बू लाल प्रजापति, श्रवण कुमार पांडेय, संजय चौबे, घटोत्कच शुक्ला, डॉ राजेश यादव, नगर अध्यक्ष संजय सिंह, डीएन उपाध्याय, डॉ द्वारिका नाथ गुप्ता, राकेश तिवारी सत्य प्रकाश  मिश्रा सुनील पांडेय छेदी  चौबे बद्रीनाथ शुक्ला ,नित्यानंद तिवारी, राजदेव तिवारी, बलिराम कन्नौजिया, संतोष केशरी, सच्चिदानंद सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728