Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गोला उपनगर में बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया गया पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती




    गोलाबाजार गोरखपुर25 सितंबर। गोला उपनगर के कसौधन मैरेज हाल में   भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकात्म मानववाद के प्रणेता पं दीनदयाल उपाध्याय के जयंती समारोह पर उनके  चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित  कर जन्म दिन मनाया और उनके बताए गये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।


    प्राप्त बिबरण के अनुसार शनिवार को जयंती समारोह के बतौर मुख्य अतिथ युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नीरज दुबे  ने कहा कि  पं दीनदयाल उपाध्याय प्रखर राष्ट्रवादी एकात्म मानववाद अंत्योदय के प्रणेता रहे वह महान विचारक व सरल स्वभाव के धनी रहे । वह समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति के उत्थान के बारे में सदैव चिंतित रहते थे। हम सभी कार्यकर्ताओं का यह उत्तरदायित्व है कि ऐसे मनीषी के विचारों को आत्मसात कर आगे चले। संचालन करते हुए जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन ने कहा कि वे जीवन भर समाज के हितों  के लिए हमेशा संघर्ष करते रहे और इसी संघर्ष के दौरान ही उनकी मौत हो गई।कार्यक्रम को महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अस्मिता चंद  श्याम नारायण दुबे  नित्यानंद मिश्र शुभांगी मिश्रा रतन प्रकाश दुबे विनोद तिवारी  आदि ने पं. जी के विचारों पर प्रकाश डाला।अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष गोला देवेश निषाद ने किया।इस अवसर पर संतोष त्रिपाठी  अमर मणि त्रिपाठी पवन दुबे धनंजय मिश्रा  ऋषिकेश साहनी शिवम शुक्ला प्रमोद कुमार शर्मा सहित अधिक संख्या में लोग मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728