Header Ads

ad728
  • Breaking News

    रसूलपुर जामा मस्जिद में अवाम को सिखायेगा कफ़न दफ़्न का मुकम्मल तरीका

    रसूलपुर जामा मस्जिद में अवाम को सिखायेगा कफ़न दफ़्न का मुकम्मल तरीका

    गोरखपुर। बांसगांव सन्देश।तहरीक दावते इस्लामी हिन्द की ओर से जामा मस्जिद रसूलपुर में 2 अक्टूबर शनिवार को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक अवाम को कफ़न-दफ़्न का मुकम्मल तरीका सिखाया जाएगा। यह जानकारी तहरीक के जिलाध्यक्ष वसीउल्लाह अत्तारी व मोहम्मद शहाबुद्दीन अत्तारी ने दी है। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान देखने में आया था कि अवाम को कफ़न-दफ़्न में काफी परेशानी पेश आई थी। इसलिए तहरीक अभियान चलाकर शहर की तमाम मस्जिदों में कफ़न-दफ़्न का प्रैक्टिकल तरीका अवाम को सिखा रही है। प्रैक्टिकल ट्रेनिंग में मय्यत के गुस्ल, कफ़न काटने का तरीका, कफ़न पहनाने का तरीका, नमाज़े जनाज़ा, दफ़्न करने का पूरा तरीका सिखाया जाएगा। साथ ही कोविड 19 से मृत लोगों को नहलाने का तरीका भी सिखाया जाएगा। सिखाने के बाद अवाम का टेस्ट भी लिया जाएगा। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728