Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गोरखपुर में मनीष गुप्ता के बाद अब मनीष प्रजापति की हत्या


    आर्डर देने में लेट होने पर की पिटाई

    हत्या कर फरार हो गए मनबढ़


     

     

    गोरखपुर। बाँसगाँव सन्देश। देश भर में चर्चा का विषय बने मनीष गुप्ता हत्याकांड शहर में दूसरी इस घटना से एक बार फिर हड़कंप मच गया।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर में पुलिस वालों ने एक आम इंसान की हत्या कर दी। वृहस्पतिवार को उसी होटल के बगल में मनबढ़ो ने मनीष प्रजापति नाम के युवक की पीटपीट कर  हत्या कर दी। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है। रामगढ़ताल थाना से महज 200 मीटर दूर स्थित माडल शाप पर कार्य कर रहे कर्मचारी वेटर से मामूल विवाद को लेकर दबंगो ने बुरी तरह से पीट पीटकर हत्या कर दी। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कानपुर के प्रापर्टी डीलर मनीष गुप्ता हत्याकांड के 72 घंटे के भीतर एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आ गई। जिस रामगढ़ताल थाने की पुलिस ने मनीष गुप्ता को पीटकर मारा डाला, उसी थाने से महज 200 मीटर दूर स्थित अब मॉडल शॉप कर्मचारी की मनबढ़ों ने पीटकर हत्या कर डाली। जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल है।
    सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, देश भर में चर्चा का विषय बने मनीष गुप्ता हत्याकांड शहर में दूसरी इस घटना से एक बार फिर हड़कंप मच गया।




    आर्डर देने में लेट होने पर की पिटाई


    मध्य प्रदेश का रहने वाला मृतक मनीष प्रजापति (25) वरदानी मॉडल शॉप की कैंटीन पर बतौर कर्मचारी काम करता था। गुरुवार की रात करीब 8 बजे यहां कुछ युवक शराब पीने पहुंचे। मनबढ़ों ने मनीष को आर्डर दिया। कहा जा रहा है कि आर्डर देने में लेट होने पर युवकों और मनीष की कहासूनी होने लगी। इस बीच वहां दूसरा कर्मचारी रघु भी आ गया बीच- बचाव करने लगा। करीब आधा दर्जन की संख्या में युवकों ने दोनों कर्मचारियों की पिटाई शुरू कर दी।

     हत्या कर फरार हो गए मनबढ़


    मनबढ़ों ने दोनों को मिलकर इतनी बुरी तरह पीटा कि दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को मेडिकल कॉलेज ले गई। जहां डॉक्टरों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया। जबकि रघु की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इंस्पेक्टर केके राणा ने बताया कि आरोपी मारपीट कर फरार हो गए हैं। मॉडल शॉप में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728