Header Ads

ad728
  • Breaking News

    जीडीए भ्रष्टाचार के कुटीर उद्योग में शासन, प्रशासन का चोली दामन का साथ

    समूचा शासकीय तंत्र अफीम रूपी भ्रष्टाचार के नशे में मशगूल : शैलेंद्र 

    गोरखपुर। जीडीए में व्याप्त भ्रष्टाचार अवैध निर्माण व संचालन के विरुद्ध 56 दिनों से चल रहे सत्याग्रह संकल्प को नजरअंदाज कर जिला प्रशासन की बेखबर बदमस्ती इस बात का इशारा करती है कि जिला प्रशासन भ्रष्टाचार के विरुद्ध चेतना शून्य हो चुका है। अन्यथा मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को जनहित के मुद्दे पर विगत 55 दिनों से अध्यक्ष विकास प्राधिकरण गोरखपुर/मंडलायुक्त  के कार्यालय पर क्रमिक धरने के लिए विवश न होना पड़ता। उक्त घटनाक्रम पर शासन की खामोशी व निष्क्रियता बयां कर रही है कि समूचा शासकीय तंत्र अफीम रूपी भ्रष्टाचार के नशे में मशगूल है, वरना शासकीय निर्देश के अनुक्रम कार्य करने के लिए अधिकृत प्रशासकीय तंत्र बेलगाम व बेकाबू ना होता। 
    उक्त बातें मंडलायुक्त कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तीसरी आंख मानवाधिकार संगठन के संस्थापक महासचिव शैलेंद्र कुमार मिश्र ने कहीं। उन्होंने कहा कि अब यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि लोक हितों की उपेक्षा कर विकास प्राधिकरण के भ्रष्टाचार रूपी कुटीर उद्योग  मे शासकीय, प्रशासकीय तंत्र का चोली दामन का साथ है। जिसकी वजह से अप्रिय घटना,  प्रदूषित वातावरण का शिकार होने के साथ-साथ व गुप्तता जैसे संवैधानिक अधिकारों से आवासीय क्षेत्रों के नागरिक वंचित हैं जिसके सम्बन्ध में न्याय दिलाने के लिए संगठन क्रमिक धरने के माध्यम से सतत प्रयासरत है।
    कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित संगठन के संरक्षक डा. पी.एन. भट्ट, संस्थापक महासचिव शैलेन्द्र कुमार मिश्र, अधिवक्ता गिरिजेश शुक्ला, डॉक्टर सत्य प्रकाश पाठक पूर्व उपाध्यक्ष गोरखपुर दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, प्रदेश सचिव उ.प्र. व राष्ट्रीय संयुक्त अधिवक्ता मंच के वरिष्ठ अधिवक्ता अनुप मिश्रा, अशोक तिवारी दिवानी बार गोरखपुर, योगेन्द्र कुमार मिश्रा एडवोकेट महामंत्री जिला कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन, हरे राम पांडे एडवोकेट उच्च न्यायालय प्रयागराज, वीरेंद्र कुमार उपाध्याय एडवोकेट, रामनिवास गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विपुल मिश्रा, प्रदेश आई.टी. सेल प्रभारी अमरजीत यादव, आईटी सेल सदस्य धर्मराज यादव, दुर्गेश यादव, दिनेश यादव, वरिष्ठ कार्यकर्ता जियाउद्दीन अन्सारी, वरिष्ठ वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश शुक्ला कमिश्नरी बार गोरखपुर, अनूप कुमार मिश्रा एडवोकेट स्नेहा मिश्रा एडवोकेट दीवानी कचहरी गोरखपुर विरेन्द्र कुमार वर्मा, विरेन्द्र राय, जिला मंत्री रामचन्दर दूबे, जिला संयोजक राजमंगल गौर, जिला मीडिया प्रभारी शशी कांत, गोकुल गुप्ता जनपद कुशीनगर सूर्य देव शर्मा, सतीश कुशवाहा, अजय, जाहिद अली, मजहर उर्फ लाड़ले, नानू अंसारी, बृजराज सैनी, अमर सिंह, अजय कुमार सिंह, उमाशंकर मझवार, कमिश्नर बार के गोरखपुर शंभू सिंह श्रीनेत, दुर्ग विजय गौड़ एडवोकेट दिवानी बार गोरखपुर संजय गुप्ता, रुपेश शुक्ला, श्याम जी मद्धेशिया, महेंद्र मोहन तिवारी, सतीश मौर्या, विशाल, आदर्श, सत्येंद्र यादव, राजेश कुशवाहा, वंश गुप्ता, गोलू, वृंदावन शर्मा, सतीश चन्द्र कुशवाहा, राजकुमार यादव, राजा राम यादव और जय बहादुर इत्यादि भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728