Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गगहा गोरखपुर ।समूह की महिलाओं ने किया बैठक


    गगहा गोरखपुर। उत्तर प्रदेश सरकार गांवों में रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से समूह की महिलाओं को धन उपलब्ध करा रही है। आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित हो रही है।
          उक्त बातें गगहा ब्लाक के बीएमएम आशिर सिद्धकी ने गुरुवार को ग्राम पंचायत जीवकर में गठित हो चुके समूहों की महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा।उन्होंने बकरीपालन,सिलाई -कढ़ाई, गाय पालन,मोमबत्ती, अगरबत्ती, मशाला पैकिंग सहित दर्जनों रोजगारपरक योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। जीवकर में कुल छः समूहों का गठन किया है, जिसमें कुल 66 महिलाएं शामिल हैं।
       बीएमएम सुशील कुमार भारती ने समूहों में प्रदेश सरकार द्वारा आजीविका मिशन के तहत उपलब्ध कराए जाने वाले कार्यों के लिए प्राप्त होने वाले धनराशि की जानकारी दिया।
         उक्त अवसर पर समूह सखी पूजा शुक्ला,सुनीता,कविता, शांती,शेषमती,गुड्डी,बबिता,प्रमिला,सोना,दुर्गावती,रीता देवी, शीला,गायत्री,प्रियंका,शकीलाखातून,किरन देवी, मीरां देसी आज दर्जनों महिलाएं उपस्थित रही।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728