Header Ads

ad728
  • Breaking News

    क्षेत्र की जनता को बाढ़ से घबराने की जरूरत नहीं-विमलेश पासवान



    पीड़ितों को हर संभव मदद देने का दिया भरोसा

    गोरखपुर ब्यूरो। बांसगांव संदेश। शनिवार को विधायक विमलेश पासवान ने बांसगांव विधानसभा अंतर्गत बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण कर बाढ़ से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया एवं बाढ़ नियंत्रण अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने राप्ती नदी के किनारे बसे  कोठा, बेलकुर, भैसहा, रकहट, असवनपार, रियांव एवं पूरे गांव का निरीक्षण किया। उन्होंने बांध के कटाव एवं रिसाव को रोकने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं स्थानीय ग्रामीणों का हौसला अफजाई किया।


    डॉ. विमलेश पासवान ने कहा कि नेपाल से आने वाली सरयू, घाघरा, शारदा, राप्ती आदि नदियों में पानी बढ़ने से जिले को बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि सरकार द्वारा समय से किए गए प्रयासों का परिमाण है कि विगत वर्षों की तुलना में इस वर्ष कम नुकसान हुआ है।


    उन्‍होंने इस बीच अधिकारियों के साथ विचार विमर्श कर उन्हें राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने की बात कही।

    जनता को बाढ़ से घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार सभी को बाढ़ से सुरक्षा एवं राहत प्रदान करने का कार्य कर रही है। राहत सामग्री भरपूर मात्रा में उपलब्ध है। बाढ़ की तैयारियों को लेकर सरकार पहले से ही सजग थी। ग्राम असवनपार में 3 करोड़ 32 लाख और ग्राम पूरे में ढाई करोड़ की लागत से जिओ बैग टैगिंग कार्य कराया गया था जिसका लाभ आज मिल रहा है, किसी भी प्रकार का कटान और रिसाव नहीं हुआ है। सरकार बाढ़ जनित घटनाओं में मृत्यु होने पर चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता पीड़ित परिवार को मुहैया करा रही है।
    -विमलेश पासवान,विधायक,बांसगांव

    इस दौरान मंडल अध्यक्ष श्री संतोष चंद्र, सांसद प्रतिनिधि अरविंद पांडेय , भाजपा जिला पंचायत सदस्य विशाल ध्वज सिंह , विकास सिंह श्रीनेत, बबलू शाही ,  शिव कुमार यादव (ग्रामप्रधान,कोठा), राकेश सिंह , रोहित नंदन शाही जी,  नवनीत सिंह , जय हिंद (ग्राम प्रधान,बेलकुर), शम्भू नारायण तिवारी (पूर्व ग्राम प्रधान, पूरे), बालेन्दु ओझा (पूर्व प्रधान, आसवनपार), अंकुर शाही , सुमित मिश्रा, विवेक सिंह , धनंजय सिंह एवं विश्वजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728