Header Ads

ad728
  • Breaking News

    बाढ़ विभीषिका से अक्सर त्रस्त रहता है चिल्लू पार: राजेश


    गोला गोरखपुर। चिल्लूपार बाढ़ की विभीषिका से तो अक्सर त्रस्त रहता रहा है।मगर कोई मुख्यमंत्री स्वयं बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुँच कर उन्हें सम्मान के साथ राहत पहुंचाये यह चिल्लूपार के इतिहास में पहली बार हुआ है। उक्त बातें पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी ने रविवार को उपनगर गोला  स्थित बीएसएबी इंटर कॉलेज पर बाढ़ राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम में पहुंचे यशस्वी मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान कही। आगे कहा कि पूज्य महाराज जी पिछली सरकारें अपमान जनक तरीके से आपदा ग्रस्तों को खैरात देती थीं।वह भी उन्हें मिल पाता था आधा तीहा
    आपने अपमान के साथ खैरात नहीं बल्कि हम बाढ़ की विपदा के मारों को सम्मान के साथ अपनी भूख मिटाने का नायाब जरिया दिया है आज स्वयं सूबे का मुखिया गरीब पीड़ित का आंसू पोछने निकल पड़ा है।आज स्वागत नहीं महराज जी आज तो सम्मान के साथ भूख मिटाने का सामान पाकर बाढ़ पीड़ितों की तरफ से सिर्फ आपके प्रति आभार महराज जी स्वागत-अभिनन्दन फिर किसी अगले आगमन पर हम सभी की दिली इच्छा स्वागत अभिनंदन की है जिससे प्रदेश के मुखिया के साथ-साथ जनता का भी सम्मान बढ़े। हमारा प्रदेश तमाम आपदाओं को झेलते हुए आज उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ता ही जा रहा है और भी बढ़ेगा।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728