Header Ads

ad728
  • Breaking News

    सुरक्षा व सम्मान के प्रति छात्राओं को किया गया जागरूक.



    सुरक्षा व सम्मान के प्रति छात्राओं को किया गया जागरूक

    गोरखपुर।।मिशन शक्ति के तीसरे चरण के अंतर्गत बक्शीपुर के दीवान बाजार स्थित चंद्रकांती रमावती देवी आर्य महिला पीजी कॉलेज में थाना कोतवाली पुलिस और साइबर थाना द्वारा संयुक्त रूप से महिला सुरक्षा और साइबर क्राइम पर एक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी दी गई। महिला आरक्षी विनीता यादव ने छात्राओं को बताया की सरकार द्वारा महिला उत्पीड़न रोकने के लिए इस प्रकार के आयोजनों को शुरू किया गया है। यदि कोई भी व्यक्ति गलत मंसूबे से कोई हरकत करता है, तो संबंधित व्यक्ति की शिकायत उच्च अधिकारियों तक अवश्य पहुंचनी चाहिए। जिससे कि वह व्यक्ति दोबारा उसके साथ कोई गलत कार्य न कर सके।साथ ही छात्राओं को साइबर सुरक्षा के नियमों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी कोतवाली विमल कुमार सिंह, थाना कोतवाली प्रभारी कल्याण सागर, बक्शीपुर चौकी प्रभारी सर्वेश कुमार राय, साइबर थाना उपनिरीक्षक विनायक सिंह, दिव्येन्दु तिवारी महिला हेड कांस्टेबल जया रंजन यादव, आरक्षी राजीव यादव, प्राचार्या अर्पणा मिश्रा मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728