Header Ads

ad728
  • Breaking News

    कैम्पियरगंज विधान सभा का प्रबुद्घ सम्मेलन भरोहिया ब्लाक में सम्पन्न


    बांसगांव संदेश ब्यूरो। कैम्पियरगंज विधान सभा के प्रबुद्घ सम्मेलन का आयोजन भरोहिया ब्लाक के सभागार में किया गया। जिसके मुख्य अतिथि देवरिया के भाजपा सांसद डा रमापति राम त्रिपाठी थे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक फतेह बहादुर सिंह थे। कार्यक्रम के संयोजक डा दिलीप कुमार सिंह थे। मुख्य अतिथि डा त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि मुफ्त शिक्षा, रसोई गैस, वैक्सीन की व्यवस्था हमारी भाजपा सरकार ने किया है। बिजली की सुदृढ़ व्यवस्था भी हमारी सरकार ने किया है। कार्यक्रम को संबोधित करते क्षेत्रीय विधायक फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों, किसानों, नौजवानों के लिए तमाम योजनाएं चलाकर उनकी आर्थिक मदद कर रही है। कार्यक्रम को भाजपा जिला उपाध्यक्ष शेषमणि त्रिपाठी व अध्यक्ष मनोज शुक्ला ने भी संबोधित किया। उक्त अवसर पर जिला पंचायत सदस्य डा दिलीप कुमार सिंह, शेषमणि त्रिपाठी, जगदम्बा अग्रहरी, सदानन्द शर्मा, अनिल अग्रहरी, ब्लाक प्रमुख भरोहिया डा सुनीता सिंह, संजय सिंह, ब्लाक प्रमुख जंगल कौड़िया बृजेश यादव, ब्लाक प्रमुख कैम्पियरगंज अश्वनी जायसवाल, मत्स्य विभाग के चेयरमैन रमाकांत निषाद, अमित सिंह मोनू, गणेश दत्त त्रिपाठी, दिनेश सिंह, मंडल अध्यक्ष पीपीगंज राकेश चौधरी, गणेश सहानी, धीरज त्रिपाठी, पीपीगंज नगर अध्यक्ष गंगा प्रसाद जायसवाल सहित कैम्पियरगंज विधान सभा के तमाम चिकित्सक, शिक्षक, समाजसेवी व भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728