Header Ads

ad728
  • Breaking News

    सपा महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत




    सहजनवा, गोरखपुर बांसगांव संदेश, क्षेत्र के घघसरा स्थिति अम्बे मैरेज हॉल में समाजवादी पार्टी की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह के प्रथम आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
    इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि जूही सिंह ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि गोरखपुर की जनता इतिहास बनाती है। मैं गोरखपुर की बेटी हूं, और बेटियों का अधिकार कभी खत्म नहीं होता। वहीं वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, जब से भाजपा की प्रदेश में सरकार बनी है तब से प्रदेश में बेरोजगारी महंगाई भ्रष्टाचार गुण्डागर्दी जंगल राज चरम सीमा पर है। उन्होंने समाजवादी पार्टी की उपलब्धियां को गिनाते हुए कहा कि पिछली सपा सरकार ने महिला समाजवादी पेंशन, बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता, मरीजों के लिए एम्बुलेंस व जनता के सुरक्षा के लिए 100 नंबर पुलिस की व्यवस्था किया था। लेकिन वर्तमान सरकार ने महिला समाजवादी पेंशन बन्द कर दिया और 100 नंबर को बदल कर 112 कर दिया। उन्होंने कहा कि यदि सपा सरकार 2022 में आती है तो हर गरीब महिलाओं को 2000 रुपए प्रति माह पेंशन दिया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र की जनता से आग्रह किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा का जो भी प्रत्याशी यहां से चुनाव लड़ेगा उसे भारी मतों से विजयी बनाएं। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जगदीश यादव ने कहा कि आज हमारे देश के बेरोजगार नौजवान वर्तमान सरकार से नई भर्तियां कब आएगी के जवाब मांग रहा है। इस कार्यक्रम को जफर अमीन डक्कू,न्यू वर्तमान जिला अध्यक्ष रामनगीना साहनी ने भी संबोधित किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता शकुंतला आर्या ने किया व संचालन पूर्व प्रत्याशी विधानसभा सहजनवां मनोज यादव ने किया।
    इस अवसर पर युवा नेता नादिर खान, ताज मोहम्मद उर्फ मजनू, रामनाथ यादव,नीरज यादव, राजेश गौड़, बृजमोहन यादव,बंशी यादव,लवकुश यादव, विश्वजीत यादव,धर्मराज शर्मा,सोनू जायसवाल अनिल शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, ज्ञान प्रकाश यादव, कमलेश शर्मा, सुशीला भारती, चित्र रेखा,सुधा देवी, संगीता देवी,उषा देवी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728